मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है पार्टी UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश

गहलोत सरकार खतरे में,भाजपा में जा सकते है पायलट

गहलोत सरकार खतरे में,भाजपा में जा सकते है पायलट

राजस्थान – गेहलोत सरकार गिराने की साजिश और विधायकों को तोड़ने के आरोपों के बीच राजस्थान कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है. सूत्रों की मानें तो सचिन पायलट आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों ने रविवार की देर रात ये बड़ी जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सचिन पायलट बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

उपमुख्यम्नत्री सचिन पायलट ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनके पास तीस विधायकों का समर्थन है और राजस्थान की अशोक गहलोत की सरकार अल्पमत में है. हालांकि, उन्होंने तीस विधायकों के नाम नहीं बताए हैं. वहीं कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि रविवार की रात अशोक गहलोत की बैठक में 90 विधायक शामिल हुए हैं.

यहां महत्वपूर्ण ये है कि आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. ये बैठक सोमवार सुबह साढ़े दस बजे बुलाई गई है. इसको लेकर सीएम ने विधायकों को व्हिप भी जारी किया है. इस बैठक में सचिन पायलट शामिल नहीं होंगे. पायलट के करीबी सूत्रों का कहना है कि अब अशोक गहलोत के साथ काम करना मुश्किल है.

Share
अगला लेख → लखनऊ में सुबह नौ से शाम आठ बजे तक खुलेंगे बाजार,जाने क्या है…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *