मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रयागराज में फिर लगा जाम ! हर तरफ भीड़ उमड़ी, पानी तक मिलना मुश्किल

प्रयागराज में फिर लगा जाम ! हर तरफ भीड़ उमड़ी, पानी तक मिलना मुश्किल

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान बीते कुछ दिनों से भीड़ में कमी की खबरें आ रही थीं, वहीं साधु-संतों के अखाड़ों से धीरे-धीरे प्रस्थान करने की सूचनाएं भी मिल रही थीं। लेकिन इन खबरों के बाद अचानक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ महाकुंभ में उमड़ पड़ी। लाखों की संख्या में भक्त एक बार फिर से प्रयागराज पहुंच गए, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे स्टेशन के गेट तक बंद कर दिए गए, जिससे बाहर जाने और अंदर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे स्टेशन पर स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि यात्री ट्रैक के सहारे ही आगे बढ़ने को मजबूर हो गए। वहीं, प्रयागराज की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया। जाम के कारण सड़कों पर फंसे श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे, पानी और भोजन के लिए परेशान होते नजर आए। कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई।

इस गंभीर हालात पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि महाकुंभ में चारों ओर श्रद्धालु बेहाल नजर आ रहे हैं। लोग भूख-प्यास से तड़प रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि तीर्थयात्रियों के लिए जल्द से जल्द राहत और मदद के इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण स्थिति संभालना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Share
अगला लेख → फरवरी में खत्म होगी सर्दी! दिल्ली-UP में बदलेगा मौसम, जानिए …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *