मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
रांची में छात्रों का हंगामा! विधानसभा के पास लाठीचार्ज, वाटर कैनन से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस

अगर नहीं चखी खसखस की चटनी, तो आज ही बनाएं यह खास रेसिपी, झटपट लिख लें इसकी विधि

अगर नहीं चखी खसखस की चटनी, तो आज ही बनाएं यह खास रेसिपी, झटपट लिख लें इसकी विधि

चटनी खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। अगर आपको खाने के साथ चटनी ज़रूरी लगती है और आप हमेशा नए-नए स्वाद की तलाश में रहते हैं, तो खसखस की चटनी ज़रूर ट्राई करें। यह खासतौर पर महाराष्ट्र में खूब पसंद की जाती है। खसखस में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे सेहतमंद बनाते हैं। आइए जानें इसे बनाने की आसान विधि।

खसखस की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • आधा कप खसखस
  • 2 हरी मिर्च
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 3 चम्मच नारियल का बुरादा (वैकल्पिक)
  • चुटकीभर सरसों के दाने (राई)
  • करी पत्ता
  • पानी आवश्यकतानुसार

खसखस की चटनी बनाने की विधि:

पहली विधि (भीगी हुई खसखस से)

  1. आधा कप खसखस को रातभर पानी में भिगोकर रखें।
  2. सुबह इसका पानी निकालकर मिक्सर में डालें।
  3. इसमें हरी मिर्च और लहसुन की कलियां डालकर बारीक पीस लें।
  4. अब चटनी को एक बर्तन में निकालें और स्वादानुसार नमक व नींबू का रस मिलाएं।
  5. आपकी स्वादिष्ट खसखस की चटनी तैयार है!

दूसरी विधि (भुनी हुई खसखस से)

  1. अगर आपने खसखस को भिगोना भूल गए हैं, तो इसे हल्का भून लें।
  2. अब इसे मिक्सर में डालें और नारियल का बुरादा, हरी मिर्च और लहसुन की कलियां मिलाकर पीस लें।
  3. एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, उसमें राई और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं।
  4. इस तड़के को चटनी में मिलाएं और परोसें।

खसखस खाने के लाभ:

  • दिल की सेहत के लिए फायदेमंद – खसखस हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
  • बेहतर पाचन – इसमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है।
  • गहरी नींद लाने में सहायक – खसखस तनाव को कम करके अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
  • मजबूत हड्डियां – इसमें मौजूद कैल्शियम और कॉपर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
  • खून की कमी दूर करता है – खसखस में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक है।

अगर आप रोज़ाना खाने में नई चटनियों को ट्राई करना पसंद करते हैं, तो खसखस की चटनी ज़रूर बनाएं और इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें!

Share This
अगला लेख → ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए 30 के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,542 +43 (+0.05%)
निफ्टी 24,584 +13 (+0.05%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun