मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की सूची तैयार, 70 से अधिक नामों की जल्द हो सकती है घोषणा

भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की सूची तैयार, 70 से अधिक नामों की जल्द हो सकती है घोषणा

भाजपा के जिलाध्यक्षों की प्रतीक्षित सूची अब अंतिम रूप ले चुकी है। इसे जारी करने से पहले सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश चुनाव समिति द्वारा तैयार की गई सूची पर गहन चर्चा हुई। इसके बाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सूची को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक विनोद तावड़े के साथ एक अहम बैठक हुई। इसके अलावा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भी चर्चा की गई, और जल्द ही सूची को सार्वजनिक किया जाएगा। भाजपा ने प्रदेश को संगठनात्मक रूप से 98 जिलों में विभाजित किया है, और इस सूची में 70 से अधिक नाम शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, कुछ जिलों में विभिन्न कारणों से चुनाव प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है।

इन दिनों भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जारी है। कई राज्यों में प्रदेश संगठन का गठन पूरा हो चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश में जिलाध्यक्षों का चयन अभी भी अधूरा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, यह प्रक्रिया 15 से 20 जनवरी के बीच पूरी होनी थी, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को अस्थायी रूप से टाल दिया था।

सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर विस्तार से चर्चा की। हालांकि, इससे पहले ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी दिल्ली रवाना हो चुके थे। बाद में प्रदेश चुनाव अधिकारी और संगठन महामंत्री भी दिल्ली पहुंचे, जहां मंगलवार को सुनील तावड़े के साथ बैठक हुई। वहीं, बुधवार को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ भी इस सूची पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। अंतिम स्वीकृति मिलते ही सूची को जारी कर दिया जाएगा।

माना जा रहा है कि अगले दो दिनों के भीतर सूची किसी भी समय सार्वजनिक हो सकती है। भाजपा ने संगठनात्मक आधार पर प्रदेश को 98 जिलों में विभाजित किया है, लेकिन कुछ जिलों में चुनाव प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है। इस बार की सूची में 70 से अधिक नाम शामिल हो सकते हैं। पार्टी के नियमों के अनुसार, दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके नेताओं को तीसरी बार यह जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इस सूची में करीब आधा दर्जन महिलाओं को भी स्थान दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा, 2023 में पहली बार जिलाध्यक्ष बनने वाले कई नेताओं को दोबारा मौका मिल सकता है।

Share This
अगला लेख → आयकर विभाग ने बरेली में पान मसाला व्यापारी के ठिकानों पर मार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
30°C
Light rain shower
💧 69% 💨 9 km/h
Dehradun