मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक ? दिल्ली में दो उपमुख्यमंत्री बनाने पर हो रही चर्चा

बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक ? दिल्ली में दो उपमुख्यमंत्री बनाने पर हो रही चर्चा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पार्टी एक नई रणनीति के तहत अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी दो उपमुख्यमंत्रियों (डिप्टी सीएम) की नियुक्ति पर विचार कर रही है। यह कदम राजधानी को “मिनी भारत” के रूप में प्रस्तुत करने और विभिन्न जातियों, समुदायों एवं क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नई सरकार में समावेशिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया जा सकता है।

बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि सरकार में दो उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने से विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। इससे पार्टी को भी राजनीतिक और सामाजिक संतुलन साधने में मदद मिलेगी। अन्य राज्यों में भी यह फॉर्मूला सफल रहा है, जैसे कि मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।

रविवार को हो सकती है विधायक दल की बैठक

बीजेपी नेताओं के अनुसार, यह प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष विचाराधीन है और अंतिम निर्णय वहीं से लिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के नामों पर भी अंतिम मुहर लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री तय करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्रवेश वर्मा का नाम शामिल है, जिन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया था। इसके अलावा, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे वरिष्ठ नेता भी दावेदारों में गिने जा रहे हैं।

अन्य संभावित चेहरों में पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, करनैल सिंह और राज कुमार भाटिया जैसे कुछ नवनिर्वाचित विधायकों के नाम भी चर्चा में हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में संभावित दावेदार माना जा रहा है।अब सबकी नजरें बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर टिकी हैं, जो जल्द ही दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगा।

Share
अगला लेख → लाल से हरे में बदला शेयर बाजार, पीएम मोदी की US यात्रा का अस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *