मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

डायबिटीज वालों के लिए स्पेशल स्नैक – मूंगफली और मखाने से बनाएं टेस्टी और हेल्दी नाश्ता

डायबिटीज वालों के लिए स्पेशल स्नैक – मूंगफली और मखाने से बनाएं टेस्टी और हेल्दी नाश्ता

डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है, क्योंकि जरा-सी लापरवाही शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में उन्हें स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखते हुए स्नैक्स चुनने होते हैं। यदि आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शाम की चाय के साथ कुछ स्वादिष्ट व सेहतमंद खाना चाहते हैं, तो मूंगफली और मखाने की चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि हेल्दी भी होती है और इसे बनाना बेहद आसान है।

डायबिटीज फ्रेंडली मूंगफली-मखाना स्नैक

इस चाट को बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप मूंगफली को बिना तेल के धीमी आंच पर भून लें। इससे मूंगफली का स्वाद और कुरकुरापन बढ़ जाएगा। इसके बाद मखानों को भी ड्राई रोस्ट कर लें। यदि आप चाहें, तो मखानों को भूनते समय 1 छोटी चम्मच घी डाल सकते हैं, जिससे उनका स्वाद और बेहतर हो जाएगा।

अब एक प्याज, एक टमाटर, एक हरी मिर्च और थोड़े हरे धनिये को बारीक काट लें। इन सभी कटी हुई सब्जियों को एक बाउल में डालें और स्वादानुसार नमक व चाट मसाला मिला लें। अब इसमें भुनी हुई मूंगफली, मखाने और थोड़े भुने चने डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

अंत में ऊपर से थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें और तुरंत सर्व करें। यह क्रिस्पी और टेस्टी चाट न सिर्फ आपकी भूख को शांत करेगी, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रण में रखेगी।

विशेष टिप्स:

  • इसे चाय के साथ आनंद ले सकते हैं।
  • अगर व्रत में खाना चाहते हैं, तो इसमें चने न डालें।
  • यह हेल्दी स्नैक डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

इस चटपटी और पौष्टिक चाट को ट्राई करें और स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखें

Share
अगला लेख → नींबू निचोड़ने के बाद उसके छिलके को फेंक देते हैं? इसे कई तर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *