मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पुलवामा अटैक की भयावह सच्चाई को दर्शाती ये फिल्में और वेब सीरीज, इन OTT प्लेटफॉर्म पर हैं उपलब्ध

पुलवामा अटैक की भयावह सच्चाई को दर्शाती ये फिल्में और वेब सीरीज, इन OTT प्लेटफॉर्म पर हैं उपलब्ध

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। यह दिन भारतीय इतिहास में “ब्लैक डे” के रूप में दर्ज हो गया। इस दुखद घटना ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया था। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर करारा प्रहार किया था। इस हमले और उसके बाद हुई घटनाओं को कई फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए दर्शाया गया है। आज, जब इस घटना को 6 वर्ष बीत चुके हैं, देश अब भी उन वीर जवानों के बलिदान को नमन कर रहा है। आइए जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जो इस घटना और उससे जुड़े अभियानों पर आधारित हैं।

ऑपरेशन वैलेंटाइन

2024 में रिलीज हुई एक्शन-ड्रामा फिल्म ऑपरेशन वैलेंटाइन पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से बनाई गई थी। इसमें वरुण तेज और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म भारतीय वायुसेना द्वारा 2019 में किए गए बालाकोट एयरस्ट्राइक की कहानी को दर्शाती है और यह दिखाती है कि किस तरह से भारत ने इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

फाइटर

2024 में रिलीज हुई फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में जबरदस्त हवाई लड़ाई के दृश्य हैं, जो इसे और रोमांचक बनाते हैं। पुलवामा हमले और उसके बाद की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक पर आधारित यह फिल्म भारतीय वायुसेना की वीरता और साहस को बखूबी दर्शाती है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड

25 अप्रैल 2024 को रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड नामक वेब सीरीज जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। लारा दत्ता और जिमी शेरगिल स्टारर इस सीरीज में पुलवामा हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई को दर्शाया गया है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ किए गए बालाकोट हवाई हमले को दिखाने का प्रयास किया गया है। इस वेब सीरीज में आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

देश उन शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा, और यह फिल्में व वेब सीरीज हमें उनकी बहादुरी की याद दिलाती रहेंगी।

Share
अगला लेख → इमरान हाशमी की हीरोइन ने महाकुंभ में डुबकी लगाई, फैन्स बोले-…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *