मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

इमरान हाशमी की हीरोइन ने महाकुंभ में डुबकी लगाई, फैन्स बोले-‘धुल जाएंगे सारे पाप’

इमरान हाशमी की हीरोइन ने महाकुंभ में डुबकी लगाई, फैन्स बोले-‘धुल जाएंगे सारे पाप’

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज 32वां दिन है, और इस पावन अवसर पर देशभर की प्रसिद्ध हस्तियां मां गंगा के दर्शन करने और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच रही हैं। बॉलीवुड जगत के कई सितारे भी आध्यात्मिक माहौल में डूबे नजर आ रहे हैं। हाल ही में मशहूर अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने भी महाकुंभ में शिरकत की। उन्होंने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन किया और वहां मौजूद संतों एवं गुरुओं का आशीर्वाद लिया।

ईशा गुप्ता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, और उनके फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गंगा स्नान से सभी पाप धुल जाते हैं।” वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने उनकी भक्ति-भावना की सराहना करते हुए कहा, “आप इस रूप में बहुत अच्छी लग रही हैं।” कई लोगों ने उनकी खूबसूरती और धार्मिक आस्था की भी तारीफ की।

बता दें कि ईशा गुप्ता बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने दो दर्जन से अधिक फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। उन्होंने 2012 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘जन्नत-2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘राज-3’, ‘चक्रव्यूह’ और ‘गोरी तेरे प्यार में’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हाल ही में वह बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ में भी नजर आई थीं, जिसमें उनके किरदार को खूब सराहा गया।

महाकुंभ के दौरान ईशा गुप्ता की भक्ति-भावना से जुड़ी तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम पर भी साझा की गई हैं, जिन पर उनके प्रशंसक दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके व्यक्तित्व का एक अलग और प्रेरणादायक पहलू दिखाता है।

Share
अगला लेख → ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में असरदार यह पाउडर, डायबिटीज के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *