मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

घर पर हलवाई जैसी जलेबी बनाना हुआ आसान, बस फॉलो करें ये टिप्स

घर पर हलवाई जैसी जलेबी बनाना हुआ आसान, बस फॉलो करें ये टिप्स

अगर आपको मीठा खाने का मन हो, तो बाजार से मिठाई खरीदने की बजाय घर पर ही बनाना सेहतमंद विकल्प हो सकता है। घर पर बनी मिठाई में शुद्ध सामग्री और अच्छे तेल या घी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहती है। बाहर की मिठाइयों में मिलावट होने की संभावना अधिक होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आपको जलेबी पसंद है और आप इसे हलवाई जैसी बनाना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं।

जलेबी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • मैदा – 1 कप
  • कॉर्न फ्लोर – 2 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर – 1/2 चम्मच
  • दही – 1/2 कप
  • पीला रंग या केसर – 1/4 चम्मच
  • चीनी – 1 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
  • तेल या घी – तलने के लिए
  • कॉटन कपड़ा (जिसमें छोटा छेद हो)

जलेबी बनाने की विधि:

स्टेप 1: बैटर तैयार करें

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा, कॉर्न फ्लोर और बेकिंग पाउडर को छानकर मिला लें। फिर इसमें दही डालें और अच्छी तरह से फेंटें, ताकि कोई गाठें न रहें। बैटर को चिकना बनाने के लिए थोड़ा पानी मिलाएं और फिर इसे ढककर 1-2 घंटे के लिए रख दें।

स्टेप 2: चाशनी बनाएं

एक पैन में 1 कप चीनी और 2 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर उबालें। जब चाशनी गाढ़ी होने लगे, तो उसमें इलायची पाउडर और केसर या पीला रंग डालें। इसे हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर आंच बंद कर दें।

स्टेप 3: जलेबी तलें

एक कढ़ाही में तेल या घी गरम करें। अब बैटर को छेद वाले कॉटन कपड़े में भरें और गरम तेल में गोल-गोल जलेबियां बनाएं। इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें, फिर तुरंत गरम चाशनी में डालें और कुछ सेकंड के लिए भिगोकर निकाल लें।

आपकी खस्ता और स्वादिष्ट जलेबी तैयार है! इसे गरमा-गरम परोसें और आनंद लें।

Share
अगला लेख → गोंद के लड्डू कैसे बनाएं ? इस आसान रेसिपी से घर पर तैयार करे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *