मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

मोनालिसा का अंदाज बदला ! हीरे के गहने और महंगी गाड़ी में बैठकर चर्चा में आई वायरल गर्ल

मोनालिसा का अंदाज बदला ! हीरे के गहने और महंगी गाड़ी में बैठकर चर्चा में आई वायरल गर्ल

महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली सांवली-सलोनी मोनालिसा अब बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार है। अपनी पहली फिल्म की तैयारी के लिए उन्होंने एक्टिंग क्लासेस लेना शुरू कर दिया है और साथ ही पढ़ाई-लिखाई पर भी ध्यान दे रही हैं। महाकुंभ मेले में अपनी खूबसूरती और कत्थई आंखों से चर्चा में आई मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। हाल ही में, मोनालिसा सनोज मिश्रा के साथ एक इवेंट में शामिल होने के लिए केरल गईं, जहां उनका नया लुक सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहा।

महाकुंभ मेले में वायरल होने के बाद मोनालिसा का मेकओवर हुआ है और अब वह एकदम नए अंदाज में नजर आ रही हैं। केरल के इवेंट में वह गुलाबी लहंगे में स्टाइलिश लुक के साथ दिखीं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़कर उन्हें कर्ल किया, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक हो गया। हल्के मेकअप और वेवी हेयर के साथ मोनालिसा खुश और आत्मविश्वास से भरी नजर आईं।

इस दौरान मोनालिसा ने केरल से लेकर इवेंट तक अपने स्टाइल और प्रेजेंटेशन में कोई कमी नहीं छोड़ी। वह करोड़ों रुपये की लग्जरी कार में सवार होकर इवेंट में पहुंची, जहां उन्हें देखते ही लोगों की भीड़ उनके साथ सेल्फी लेने के लिए जुट गई। इस एक्सपोजर से मोनालिसा काफी खुश दिखीं। केरल इवेंट के दौरान उनके कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह लोगों के साथ सेल्फी लेते हुए और अपनी खुशी जाहिर करते हुए नजर आईं। इस दौरान उन्हें कई तोहफे भी मिले, जिनमें एक डायमंड नेकलेस भी शामिल था।

स्टेज पर पहुंचने के बाद मोनालिसा ने लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब थे। मोनालिसा मध्य प्रदेश की धार्मिक और पर्यटन नगरी महेश्वर की रहने वाली हैं। वह अपने परिवार के साथ महाकुंभ मेले में माला बेचने गई थीं, जहां उनकी कत्थई और कजरारी आंखों ने उन्हें रातों-रात वायरल बना दिया। अब वह जल्द ही बॉलीवुड में एक्टिंग करते हुए नजर आएंगी।

Share This
अगला लेख → केसरी चैप्टर 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जलियांवाला बाग हत्याकां…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun