मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सोने जैसा निखार पाने के लिए विटामिन ई ऑयल को इन दो चीजों के साथ मिलाकर लगाएं

सोने जैसा निखार पाने के लिए विटामिन ई ऑयल को इन दो चीजों के साथ मिलाकर लगाएं

क्या आप भी सोने जैसा दमकती त्वचा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाते हैं? अगर हां, तो अब आपको केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। विटामिन ई ऑयल को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करके आप अपनी त्वचा की चमक को कई गुना बढ़ा सकते हैं। चलिए, विटामिन ई ऑयल का उपयोग करने के कुछ आसान तरीके जानते हैं।

केमिकल-फ्री फेस पैक बनाने की विधि

सबसे पहले एक कटोरी में विटामिन ई ऑयल निकाल लें। फिर उसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाएं। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। बेहतर नतीजे पाने के लिए इस नेचुरल फेस पैक को हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। रात को सोने से पहले इस पेस्ट से चेहरे की हल्की मसाज करें और इसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में आपको अपनी त्वचा में निखार और चमक महसूस होने लगेगी। हालांकि, इसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि किसी तरह की एलर्जी से बचा जा सके।

त्वचा के लिए फायदे

विटामिन ई ऑयल युक्त इस पेस्ट का नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाने में मददगार है और दाग-धब्बों को कम करने में भी कारगर है। अगर आप पिगमेंटेशन या अनियमित त्वचा टोन से परेशान हैं, तो यह नेचुरल पैक आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

इस तरह से विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल करके आप बिना किसी साइड इफेक्ट के अपनी त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखार सकते हैं।

Share
अगला लेख → बकरी का जन्मदिन मनाने के लिए युवक ने निमंत्रण कार्ड छपवाए और…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *