मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

डायबिटीज में क्या खाएं और क्या छोड़ें: पूरी डाइट प्लान की जानकारी

डायबिटीज में क्या खाएं और क्या छोड़ें: पूरी डाइट प्लान की जानकारी

मधुमेह के मरीजों को अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि उनकी खाई गई चीजें सीधे उनके ब्लड शुगर लेवल पर असर डाल सकती हैं। उन्हें अपने नाश्ते से लेकर रात के खाने तक हर चीज को इस तरह से चुनना चाहिए कि वह सेहत के लिए फायदेमंद हो और शुगर लेवल को नियंत्रित रखे। छोटी सी लापरवाही से उनके शरीर के अन्य अंगों पर भी नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, ताकि वे अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए इस बीमारी को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें।

स्वस्थ स्नैक्स: प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड्स डायबिटीज रोगियों के लिए बिल्कुल हानिकारक हो सकते हैं। इसके बजाय, नाश्ते में ऐसे खाद्य पदार्थों का चयन करें जो कैलोरी न बढ़ाएं और लंबे समय तक भूख को शांत रखें। उदाहरण के तौर पर, आप अलसी के बीज और अंकुरित अनाज या मखाना जैसी कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाली चीजें खा सकते हैं।

स्वस्थ नट्स: नट्स में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये न केवल ऊर्जा देते हैं, बल्कि शरीर में विटामिन अवशोषण में भी मदद करते हैं। शाम के समय अखरोट और बादाम जैसे नट्स का सेवन करें, लेकिन ध्यान रखें कि ये बिना नमक वाले हों, क्योंकि नमक रक्त शर्करा को बढ़ा सकता है।

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल और अनाज: डायबिटीज के मरीजों को फल और अनाज का चुनाव करते समय खास ध्यान रखना चाहिए। अधिकांश फल ग्लूकोज़ से भरपूर होते हैं, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए, सेब, अमरूद, नाशपाती और संतरे जैसे कम जीआई वाले फल खाएं। यदि आप सेब या नाशपाती खाते हैं तो उनका आकार छोटा रखें, क्योंकि छोटे फल में शुगर की मात्रा कम होती है।

हेल्दी ड्रिंक्स: चाय और कॉफी एक अच्छा ऊर्जा स्रोत हो सकते हैं, लेकिन इनमें चीनी होती है, जो शुगर लेवल बढ़ा सकती है। अगर आप चीनी रहित पेय पसंद नहीं करते हैं, तो इन्फ्यूज्ड वॉटर, गर्म सूप, नारियल पानी या स्मूदी जैसे विकल्प भी ले सकते हैं। ये न केवल आपको हाइड्रेटेड रखते हैं, बल्कि शुगर के सेवन को भी नियंत्रित करते हैं।

इस तरह की स्वस्थ डाइट का पालन करके मधुमेह के रोगी अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित रख सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

Share
टैग: #health #health diet
अगला लेख → सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए इस जड़ी-बूटी का करें उपयोग

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *