मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

गुलाबी होंठ पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, लिपस्टिक की जरूरत नहीं पड़ेगी

गुलाबी होंठ पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, लिपस्टिक की जरूरत नहीं पड़ेगी

क्या आप भी अपने होंठों के कालेपन को छिपाने के लिए केमिकल से भरपूर लिपस्टिक का उपयोग करते हैं? अगर हां, तो यह जान लें कि यह लिपस्टिक आपके होंठों के कालेपन को और बढ़ा सकती है। यदि आप प्राकृतिक तरीके से पिंक लिप्स पाना चाहते हैं, तो दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खों को अपनाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार उपाय…

शहद और चीनी का नेचुरल स्क्रब
होंठों को मुलायम और पिंक बनाने के लिए आप शहद और चीनी का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच चीनी में थोड़ा सा शहद मिलाकर इस मिश्रण को होंठों पर लगाएं। चीनी और शहद के तत्व होंठों के कालेपन को दूर करके उन्हें नेचुरल पिंक बनाने में मदद करते हैं।

चुकंदर से पाएं नेचुरल पिंक लिप्स
चुकंदर में प्राकृतिक रंग और तत्व होते हैं जो होंठों को गुलाबी रंग देने में मदद कर सकते हैं। चुकंदर का रस रूई से लेकर होंठों पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को धो लें, इससे आपके होंठों में निखार आ जाएगा।

आलू का रस से पाएं साफ और गुलाबी होंठ
आलू का रस भी एक बेहतरीन उपाय है जो होंठों के कालेपन को कम करने में मदद कर सकता है। आलू का रस अपने होंठों पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। नियमित उपयोग से आप अपने होंठों को नेचुरली पिंक बना सकते हैं।

गुलाब जल से रखें होंठों को मॉइश्चराइज
गुलाब जल में प्राकृतिक तत्व होते हैं जो होंठों को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनाए रखते हैं। गुलाब जल को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें और कुछ ही हफ्तों में इसके पॉजिटिव परिणाम देखें। यह आपके होंठों को नमी और ताजगी प्रदान करेगा।

इन प्राकृतिक उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपने होंठों को बिना केमिकल्स के सुंदर और पिंक बना सकते हैं।

Share
अगला लेख → रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के लिए आई नई मुसीबत, महाराष्ट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *