मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बिहार के जमुई में हिंसा, दो समुदायों के बीच झड़प के बाद इंटरनेट सेवा पर रोक

बिहार के जमुई में हिंसा, दो समुदायों के बीच झड़प के बाद इंटरनेट सेवा पर रोक

बिहार के जमुई जिले के बलियाडीह गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। यह विवाद हनुमान चालीसा पाठ को लेकर हुआ, जिसमें मंदिर से लौट रहे लोगों पर पत्थरबाजी की गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मामला झाझा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

शांति व्यवस्था के लिए इंटरनेट सेवा बंद

रविवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 41 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 50-60 अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है। अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। किसी भी तरह की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

पुलिस का सख्त पहरा, शांति समिति की बैठकें आयोजित

झाझा और जमुई में प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है और संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इलाके में शांति बहाल करने के लिए फ्लैग मार्च भी किया गया है, और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

घटना को सही समय पर नियंत्रित नहीं कर पाने और वरीय अधिकारियों को सही जानकारी नहीं देने के कारण गश्ती कर रहे एक पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → Lucknow : फंड की कमी से जूझ रहा प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *