मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

36 साल के करियर में इस साउथ स्टार ने 900 फिल्मों में किया अभिनय, गिनीज बुक में भी दर्ज हुआ नाम

36 साल के करियर में इस साउथ स्टार ने 900 फिल्मों में किया अभिनय, गिनीज बुक में भी दर्ज हुआ नाम

पिछले कुछ समय से मलयालम फिल्में दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो गई हैं। एक वक्त था जब लोग मलयालम सिनेमा से अनजान थे, लेकिन एक अभिनेता की वजह से इस इंडस्ट्री को पहचान मिली। वह अभिनेता थे प्रेम नजीर। अपने 36 साल के शानदार करियर में उन्होंने ऐसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया, जिनकी वजह से उन्हें हमेशा दर्शकों से तारीफें मिलीं।

प्रेम नजीर का असली नाम अब्दुल खादर था, लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में प्रेम के नाम से पहचान बनाई। उनका फिल्मी करियर 1952 में ‘मरूमकल’ नामक फिल्म से शुरू हुआ था। उसी साल उन्होंने ‘विसाप्पिन्ते विली’ में भी काम किया, जो एक तेलुगू भाषा की फिल्म थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका नाम प्रेम नजीर रखा गया था। इसके बाद 1967 में आई फिल्म ‘इरुत्तिन्ते अथमावु’ के बाद वे देशभर में प्रसिद्ध हो गए थे।

प्रेम नजीर के नाम पर चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। पहला रिकॉर्ड है, एक ही अभिनेत्री के साथ 130 फिल्मों में काम करने का, दूसरा 720 फिल्मों में बतौर लीड एक्टर अभिनय करने का, तीसरा 80 अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ फिल्में करने का, और चौथा रिकॉर्ड एक साल में 30 फिल्मों में लीड रोल निभाने का। उन्होंने अपने करियर में 900 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।

प्रेम नजीर के परिवार के सदस्य भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे। उनके छोटे भाई प्रेम नवास ने फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन बाद में उन्होंने बतौर फिल्ममेकर अपनी पहचान बनाई। प्रेम नवास का असली नाम अब्दुल वहाब था। प्रेम नजीर के बेटे शनावास ने भी फिल्मों में काम किया, हालांकि वे अपने पिता की तरह ज्यादा सफल नहीं हो पाए। फिर उनके पोते शमीर खान ने भी मलयालम सिनेमा में काम किया। प्रेम नजीर ने 1989 में इस दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन उनका नाम आज भी सिनेमा जगत में अमर है।

Share
अगला लेख → लेक्चरर पदों पर राजस्थान में भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई ?

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *