मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

राजस्थान रीट परीक्षा के एडमिट कार्ड कल होंगे उपलब्ध, लाखों उम्मीदवारों के लिए निराशा

राजस्थान रीट परीक्षा के एडमिट कार्ड कल होंगे उपलब्ध, लाखों उम्मीदवारों के लिए निराशा

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 का एडमिट कार्ड कल, 19 फरवरी को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे राजस्थान शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या reet2024.co.in से डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा 27 फरवरी को दो शिफ्टों में और 28 फरवरी को एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। हालांकि, कुछ उम्मीदवारों के लिए यह एक मायूस करने वाली खबर है कि करीब 90,000 अभ्यर्थियों को इस बार उनका गृह जिला नहीं मिलेगा। बोर्ड ने हालांकि प्रयास किया था कि राज्य के अभ्यर्थियों को उनके घर के पास ही परीक्षा केंद्र मिले। इस परीक्षा में करीब डेढ़ लाख उम्मीदवार राज्य से बाहर के होंगे, जो पहली बार होगा। एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड भी होगा, जिससे उम्मीदवार की पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा, आवेदन पत्र में दी गई फोटो के आधार पर केंद्र पर फेस रिकग्निशन द्वारा उम्मीदवार की पहचान की जाएगी।

अभ्यर्थियों को उसी स्थिति में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा, जैसे उनका फोटो आवेदन पत्र में था। यदि किसी पुरुष उम्मीदवार ने दाढ़ी के साथ फोटो लगाई है तो उसे दाढ़ी में ही परीक्षा केंद्र पर आना होगा। इसी तरह, यदि महिला उम्मीदवार ने चोटी या खुले बालों के साथ फोटो लगाई है तो उसे उसी रूप में परीक्षा देने आना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवार को एक फोटो आईडी प्रूफ भी लाना होगा।

REET 2024 Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

  1. आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “REET 2024 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  4. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

रीट परीक्षा लेवल-1 (प्राथमिक कक्षा 1 से 5) और लेवल-2 (उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा राज्य में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवश्यक है। रीट पास करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान शिक्षक पात्रता प्रमाणपत्र मिलता है, जो अब आजीवन मान्य है।

Share
अगला लेख → एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा की तिथियां बदली गईं, जानें एग्ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *