मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बनारसी चूड़ा मटर: स्वाद का ऐसा तड़का, एक बार खाएंगे तो बार-बार मन करेगा

बनारसी चूड़ा मटर: स्वाद का ऐसा तड़का, एक बार खाएंगे तो बार-बार मन करेगा

बनारसी चूड़ा मटर एक प्रसिद्ध और पारंपरिक नाश्ता है जो खासकर बनारस और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में खाया जाता है। यह स्वाद में चटपटा और बनाने में बेहद आसान होता है। चूड़ा यानी पोहा और हरी मटर को मिलाकर इस डिश को तैयार किया जाता है, जो पोहा से थोड़ा अलग और ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इसे नाश्ते में या फिर शाम के समय स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट चूड़ा मटर की सरल रेसिपी:

चूड़ा मटर बनाने के लिए सामग्री:

  • 1 कप मोटा पोहा
  • ¼ कप दूध
  • 3 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच जीरा
  • चुटकी भर हींग
  • 1 इंच अदरक बारीक कटी हुई
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 5 काजू
  • ½ कप हरी मटर
  • ½ चम्मच चीनी
  • 4 टेबल स्पून पानी
  • ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ½ चम्मच गरम मसाला
  • स्वाद अनुसार नमक
  • नींबू का रस
  • सजाने के लिए बारीक कटा हरा धनिया

चूड़ा मटर बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले मोटे पोहे को अच्छे से धोकर उसमें ¼ कप दूध मिला लें। आप चाहें तो दूध में थोड़ा सा मलाई भी मिला सकते हैं। अब इसे 10 मिनट के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें।
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, हींग, बारीक कटी अदरक, हरी मिर्च और काजू डालकर भूनें। काजू को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
  3. अब इस मिश्रण में हरी मटर और चीनी डालें। मटर को एक मिनट तक भूनने के बाद 2 चम्मच पानी डालकर मटर को नरम होने तक पकाएं।
  4. मटर पकने के बाद उसमें काली मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें भिगोए हुए पोहे डालकर अच्छे से मिला लें।
  5. पोहे को 2 चम्मच पानी डालकर 5 मिनट तक पकने दें, और बीच-बीच में इसे हल्के से चलाते रहें।
  6. अब तैयार चूड़ा मटर में ऊपर से नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें।

इस चूड़ा मटर का स्वाद बेहद लाजवाब होता है, जो पोहा से कहीं ज्यादा टेस्टी लगता है। इसे आप चाय, दही या अचार के साथ भी खा सकते हैं।

वैकल्पिक तरीका: यदि आप कुरकुरा चूड़ा मटर बनाना चाहते हैं, तो पोहे और मटर को तेल में फ्राई कर सकते हैं। फिर ऊपर से राई, हरी मिर्च, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ते का तड़का डालकर इसे सर्व करें।

Share
टैग: #News Update
अगला लेख → काले चनों को नमक के साथ भूनकर खाएं, इस तरीके से हर दाना कुरक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *