मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे शपथ ग्रहण करेंगे, गेस्ट लिस्ट जारी, देखें पूरा शेड्यूल

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे शपथ ग्रहण करेंगे, गेस्ट लिस्ट जारी, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। गेस्ट लिस्ट के अनुसार, सभी मेहमान सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच समारोह स्थल पर पहुंच जाएंगे।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण:
मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक दोपहर 12:10 बजे समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:15 बजे उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना वहां पहुंचेंगे। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री 12:20 बजे तक समारोह में शामिल हो जाएंगे।

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण दोपहर 12:35 बजे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:29 बजे समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद ठीक 12:35 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के बाद मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना मुख्यमंत्री और नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

विशेष अतिथियों की सूची

शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक
  • महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजीत पवार
  • मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा
  • राजस्थान के डिप्टी सीएम दीया कुमार और प्रेम चंद्र बैरवा
  • ओडिशा के डिप्टी सीएम पार्वती परीदा और कनक वर्धन सिंह देव
  • छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा
  • अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश (पवन कल्याण), बिहार (विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी), मेघालय और नागालैंड के उपमुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होंगे।

समारोह स्थल और कार्यक्रम का समय

दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और दोपहर 12:35 बजे उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस समारोह में मौजूद रहेंगे।

दिल्ली में भाजपा की सरकार

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता हासिल की है। भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा बुधवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय में होने वाली विधायक दल की बैठक के बाद की जाएगी।पार्टी के 48 विधायक इस बैठक में भाग लेंगे और दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुनेंगे, जो मुख्यमंत्री बनेगा। भाजपा नेताओं के अनुसार, बैठक शाम 7 बजे शुरू होगी।

Share
अगला लेख → अवैध प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, गाजियाबाद में पति ने पत्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *