मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बेसन से बनाएं घरेलू फेस पैक, जो स्किन को चमकदार और खूबसूरत बनाएगा

बेसन से बनाएं घरेलू फेस पैक, जो स्किन को चमकदार और खूबसूरत बनाएगा

क्या आप भी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च कर रहे हैं? अगर हां, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ नेचुरल चीजों की मदद से आप आसानी से अपनी त्वचा की रंगत सुधार सकते हैं। स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाने के लिए बेसन फेस पैक एक बेहतरीन उपाय है। इसे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री आपके किचन में ही उपलब्ध होती है।

कैसे बनाएं बेसन फेस पैक?

बेसन फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन, चावल का आटा और हल्दी पाउडर लें। अब इसमें शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण में गुलाब जल डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। आपका प्राकृतिक फेस पैक तैयार है।

बेसन फेस पैक लगाने का सही तरीका

  • इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
  • इसे करीब 10 मिनट तक लगा रहने दें ताकि त्वचा को पोषण मिल सके।
  • जब पैक सूख जाए, तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें
  • चेहरा धोने के बाद त्वचा पर ताजगी और निखार साफ दिखने लगेगा।

बेसन फेस पैक के फायदे

  • स्किन का नेचुरल ग्लो बढ़ाता है।
  • दाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्या को कम करता है।
  • त्वचा को सॉफ्ट और हेल्दी बनाता है।
  • पूरी तरह से नेचुरल और केमिकल-फ्री स्किन केयर उपाय है।

अगर आप अपनी त्वचा को खूबसूरत और दमकती बनाना चाहते हैं, तो इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें। हालांकि, इसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें, ताकि किसी भी तरह की एलर्जी से बचा जा सके।

Share
अगला लेख → दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की शिक्षा कहां तक हुई ?…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *