मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की शिक्षा कहां तक हुई ? जानिए यहां

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की शिक्षा कहां तक हुई ? जानिए यहां

नई दिल्ली: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। जनता अब जानना चाहती है कि उनकी नई मुख्यमंत्री की शिक्षा और राजनीतिक पृष्ठभूमि क्या है। रेखा गुप्ता ने बीकॉम और एलएलबी के साथ एमए और एमबीए की पढ़ाई की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई, जबकि मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से भी उन्होंने पढ़ाई की है।

राजनीतिक करियर की शुरुआत

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहीं रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से शुरू की। 1996-97 में वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं और छात्र राजनीति में अपना मजबूत आधार बनाया।

रेखा गुप्ता कौन हैं?

50 वर्षीय रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद में हुआ था। उनका परिवार 1976 में दिल्ली आ गया था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता पेशे से वकील हैं और उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

राजनीति में सक्रिय भूमिका

रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी।

बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और वह इसके लिए आभार व्यक्त करती हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में गिनी जाती हैं और अब मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने के लिए तैयार हैं

Share
अगला लेख → एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सतर्क, जांच …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *