मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सतर्क, जांच जारी

एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सतर्क, जांच जारी

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन को एक अज्ञात शख्स द्वारा भेजा गया ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यही धमकी भरा मेल मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी भेजा गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

दिल्ली में हैं एकनाथ शिंदे

फिलहाल, एकनाथ शिंदे दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इसके बाद वे एनडीए नेताओं के साथ बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में आज रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, जिसमें शिंदे भी मौजूद रहे।

कुछ दिन पहले पीएम मोदी को भी मिली थी धमकी

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर आतंकी हमले की धमकी मिलने का मामला भी सामने आया था। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि आतंकवादी पीएम मोदी की विदेश यात्रा के दौरान उनके विमान पर हमला कर सकते हैं। उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा पूरी कर अमेरिका जाने वाले थे।

पुलिस को इस संदिग्ध नंबर से कई कॉल आए, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। जांच में पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर था।इस तरह की धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं, और पुलिस हर पहलू से इन मामलों की जांच कर रही है।

Share
अगला लेख → पायलट भर्ती 2025: एविएशन मंत्री ने की घोषणा, 20 हजार पदों पर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *