मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

महाकुंभ में तमन्ना भाटिया की ‘ओडेला 2’ का टीजर हुआ लॉन्च, टीम ने लिया आशीर्वाद

महाकुंभ में तमन्ना भाटिया की ‘ओडेला 2’ का टीजर हुआ लॉन्च, टीम ने लिया आशीर्वाद

    तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का टीजर आज, 22 फरवरी, को भव्य तरीके से प्रयागराज के महाकुंभ 2025 में लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर तमन्ना अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहीं और उन्होंने गंगा किनारे आशीर्वाद भी लिया। सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और तमन्ना का नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रौद्र रूप में नजर आ रही हैं।

    तमन्ना भाटिया ने 21 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर साझा किया था, जिसमें वह साध्वी के वेश में पूजा-अर्चना करती दिख रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था – “पहली बार। 22 फरवरी को टीजर रिलीज होगा। #ओडेला2″। यह फिल्म 2024 में वाराणसी में शूट की गई थी और इसमें तमन्ना के साथ युवा, नागा महेश, वामसी, गगन विहारी, सुरेंद्र रेड्डी, भूपाल और पूजा रेड्डी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

    ‘ओडेला 2’2022 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ का सीक्वल है, जिसने अपनी अनूठी कहानी से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। फिल्म का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है और इसकी कहानी अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष को दर्शाती है। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया नागा साधु की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी ओडेला गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक पौराणिक शक्ति, ओडेला मल्लन्ना स्वामी, ग्रामीणों को बुरी ताकतों से बचाती है।

    फिल्म का निर्माण मधु क्रिएशन्स और संपत नंदी टीमवर्क्स के बैनर तले डी. मधु द्वारा किया गया है। ‘ओडेला 2’ के टीजर लॉन्च के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है, और रिलीज से पहले ही इस पर शानदार बज बना हुआ है।

    Share
    अगला लेख → उत्तर प्रदेश के मेरठ में जहांगीर मस्जिद को JCB से रातों-रात …

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *