मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

शुभमन गिल को लेकर वर्ल्ड कप विजेता कप्तान की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों हैं वह खास खिलाड़ी

शुभमन गिल को लेकर वर्ल्ड कप विजेता कप्तान की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों हैं वह खास खिलाड़ी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए ग्रुप-ए के मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। इस मैच में टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन की जमकर सराहना हुई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और वनडे वर्ल्ड कप विजेता रिकी पोंटिंग भी शामिल हैं। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट के दौरान गिल की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया और यहां तक कि उन्हें टीम इंडिया का भावी कप्तान बनने की संभावना भी जताई।

रिकी पोंटिंग ने शुभमन गिल के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस समय वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं और यह स्थान उन्होंने पूरी मेहनत से हासिल किया है। भारतीय टीम के लिए यह अच्छी खबर है कि गिल ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है और बड़े मैचों में भी खुद को साबित किया है। उनका खेलने का तरीका इस फॉर्मेट के लिए बिल्कुल उपयुक्त है, क्योंकि वह बिना जोखिम उठाए, स्वाभाविक अंदाज में रन बनाने पर ध्यान देते हैं।

इसके अलावा, पोंटिंग ने शुभमन गिल को भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बनने का दावेदार भी बताया। उन्होंने कहा कि गिल फिलहाल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं, जिससे उन्हें नेतृत्व करने का अनुभव मिल रहा है। ऐसे में आने वाले समय में वह भारतीय टीम की कप्तानी के लिए भी एक मजबूत दावेदार हो सकते हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उनके आंकड़े अभी उतने प्रभावशाली नहीं हैं, लेकिन पोंटिंग को भरोसा है कि जल्द ही इस फॉर्मेट में भी गिल अपना शानदार प्रदर्शन दिखाएंगे।

Share
अगला लेख → IND vs PAK: दुबई में गेंदबाजों का जलवा रहेगा या बल्लेबाज करे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *