मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

IND vs PAK: दुबई में गेंदबाजों का जलवा रहेगा या बल्लेबाज करेंगे राज? जानें पिच की स्थिति

IND vs PAK: दुबई में गेंदबाजों का जलवा रहेगा या बल्लेबाज करेंगे राज? जानें पिच की स्थिति

वर्ल्ड क्रिकेट में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले की हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इस महत्वपूर्ण मैच में दोनों टीमें किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगी, यह काफी हद तक पिच की प्रकृति पर निर्भर करेगा।

पाकिस्तान इस मैच में दोहरी चुनौती के साथ उतरेगा। एक तरफ भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने का दबाव रहेगा, तो दूसरी ओर अपने पहले मैच में मिली हार के कारण उन पर वापसी करने की जिम्मेदारी भी होगी। अगर इस मुकाबले में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा, तो उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। दूसरी ओर, भारत ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करके टूर्नामेंट की बेहतरीन शुरुआत की है। अब दोनों ही टीमें रविवार को होने वाले इस मुकाबले में पिच और हालात को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनाएंगी।

धीमी पिच पर गेंदबाजों की भूमिका रहेगी अहम

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, जिससे गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। इस पिच पर नई गेंद से बल्लेबाजी थोड़ी आसान होती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, रन बनाना मुश्किल होता जाता है। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, जहां शुरुआती 10 ओवरों के बाद रन बनाने की रफ्तार धीमी हो गई थी।

अब तक दुबई के इस मैदान पर 59 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 22 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 35 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 से 220 रन के बीच रहा है। 300 या उससे अधिक का स्कोर यहां बनाना टीमों के लिए आसान नहीं रहा है, जिससे पता चलता है कि बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

मौसम रहेगा साफ, बारिश की संभावना नहीं

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दुबई का मौसम भी क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मुकाबले के दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि दर्शक पूरे मैच का रोमांच बिना किसी रुकावट के उठा सकेंगे।

इस अहम मुकाबले में जहां भारत की कोशिश अपनी विजयी लय को बरकरार रखने की होगी, वहीं पाकिस्तान को हर हाल में जीत की जरूरत होगी। दुबई की पिच और परिस्थितियां मैच के नतीजे में बड़ी भूमिका निभाएंगी, और देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमें किस तरह से रणनीति बनाती हैं।

Share
अगला लेख → भारत के विकास में पावर सेक्टर की अहम भूमिका, केंद्रीय मंत्री…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *