मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रतापगढ़ में 50 हजार के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी, लंबे समय से था फरार

प्रतापगढ़ में 50 हजार के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी, लंबे समय से था फरार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की थाना नगर कोतवाली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुलाम उर्फ काकड़ी उर्फ अब्बास अली को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने शनिवार को जानकारी दी कि पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर रामलीला मैदान से इनामी अपराधी गुलाम उर्फ काकड़ी उर्फ अब्बास अली को पकड़ा। उसके पास से सोने की दो जंजीरें बरामद हुई हैं।

अब्बास अली मध्यप्रदेश के भोपाल का निवासी है। एएसपी ने बताया कि 13 नवंबर 2024 को थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर चौक के पास कुछ बदमाशों ने सादे कपड़ों में पुलिस बनकर एक व्यक्ति का आभूषणों से भरा बैग लूट लिया था। इस मामले में जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो गुलाम उर्फ काकड़ी का नाम सामने आया।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने इस अपराधी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

Share
अगला लेख → लखनऊ पुलिस ने किया पूजा लोधी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *