मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लखनऊ पुलिस ने किया पूजा लोधी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने किया पूजा लोधी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र की सरयू बिहार कॉलोनी में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूरज यादव उर्फ कल्याण सिंह उर्फ हुकुम पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका पूजा लोधी की हत्या कर दी थी। इस संबंध में 16 फरवरी 2025 को थाना बिजनौर में मुकदमा दर्ज किया गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी का विवरण:
पुलिस ने आरोपी को 22 फरवरी 2025 की सुबह 9:30 बजे अलीनगरखुर्द के किसानपथ अंडरपास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मुलाकात पूजा लोधी से पांच साल पहले मोहनलालगंज के कारेबीर मंदिर में हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ और वे एक-दूसरे से लगातार संपर्क में रहे।

पूजा अपने पति दिनेश द्वारा मारपीट से परेशान होकर बिजनौर की सरयू बिहार कॉलोनी में किराए पर रहने लगी थी। 15 फरवरी 2025 को जब सूरज यादव पूजा के कमरे पर पहुंचा, तो उसने सूरज पर शादी करने का दबाव डाला। पूजा ने कहा कि यदि उसने शादी नहीं की, तो वह उसे झूठे केस में फंसा देगी। इसी विवाद में गुस्साए सूरज यादव ने पूजा का गला काले धारीदार दुपट्टे से घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी पूजा की स्कूटी (UP32PD6072) चोरी कर फरार हो गया था।

Share
अगला लेख → महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा राखी सावंत को समन, एक्ट्रेस ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *