मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा राखी सावंत को समन, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दी सफाई

महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा राखी सावंत को समन, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दी सफाई

महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के विवाद के सिलसिले में समन भेजा है। सेल ने राखी को 27 फरवरी को पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। इस विवादित एपिसोड में राखी सावंत के साथ आशीष सोलंकी, महीप सिंह, यशराज और बलराज घई भी मौजूद थे। राखी ने बताया कि उन्हें शो में आने के लिए पैसे दिए गए थे और उन्होंने किसी को अपशब्द नहीं कहे।

इस समन के जवाब में राखी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा, “मुझे पैसे देकर इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था और मैंने सिर्फ अपना काम किया। इसमें समन भेजने की जरूरत क्यों पड़ी? आप वीडियो कॉल कर सकते हैं, मैं हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं। मैं एक आर्टिस्ट हूं और मैंने कोई गलत बात नहीं कही। रेप केस जैसे गंभीर मामलों पर ध्यान देना चाहिए।”

वीडियो में आगे राखी कहती हैं, “मैं तो फुकरी हूं, मेरे पास साइबर सेल को देने के लिए एक भी रुपया नहीं है। मैं तो दुबई में रहती हूं, मुझे बुलाकर क्या फायदा? असली अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए, हमने कोई गुनाह नहीं किया। मैं तो व्हाइट कॉलर इंसान हूं।”

सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

Share
अगला लेख → एल्विश यादव और प्रिंस नरूला में हुई तीखी बहस, रो पड़ीं नेहा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *