मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

हार्दोई : शिक्षक की कड़ी सजा से तीसरी कक्षा के छात्र का पैर टूटा, ‘मुर्गा’ बनाकर पीठ पर बैठा टीचर

हार्दोई : शिक्षक की कड़ी सजा से तीसरी कक्षा के छात्र का पैर टूटा, ‘मुर्गा’ बनाकर पीठ पर बैठा टीचर

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र के साथ उसके शिक्षक द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 10 वर्षीय छात्र से क्लास के दौरान एक सवाल पूछा गया, जिसका जवाब न देने पर शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे ‘मुर्गा’ बनने की सजा दी।

मामला यहीं नहीं रुका, शिक्षक ने बच्चे को ‘मुर्गा’ बनाने के बाद उसके ऊपर बैठने की शर्मनाक हरकत भी कर दी। इस वजह से बच्चा संतुलन खो बैठा और गिरने से उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इतना ही नहीं, चोट की वजह से उसकी सुनने की क्षमता भी प्रभावित हुई। जब पीड़ित बच्चे की मां ने स्कूल पहुंचकर इस घटना की शिकायत की, तो आरोपी शिक्षक ने गलती स्वीकारने के बजाय 200 रुपये देकर बच्चे का इलाज कराने की बात कह दी।

यह घटना हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिरौरी गांव स्थित कल्याणी देवी बाल कल्याण केंद्र की है। घायल छात्र राहुल, जो झाला पुरवा गांव का रहने वाला है, शनिवार को रोज की तरह स्कूल गया था। लेकिन शिक्षक ने जब क्लास में उससे एक सवाल पूछा और वह जवाब नहीं दे पाया, तो गुस्से में शिक्षक ने उसे जातिसूचक अपशब्द कहे और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने राहुल को ‘मुर्गा’ बनने की सजा दी और फिर उसके ऊपर बैठ गया, जिससे राहुल गिर गया और उसका पैर टूट गया।

बच्चा दर्द से कराहता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बाद में अन्य बच्चों की सहायता से वह घर पहुंचा और अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। इसके अलावा, उसकी सुनने की क्षमता भी कमजोर हो गई थी।

इस घटना की शिकायत रविवार को बिलग्राम कोतवाली में दर्ज कराई गई। कोतवाली प्रभारी उमाकांत दीपक ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।

इस घटना ने एक बार फिर से स्कूलों में बच्चों के साथ हो रहे अत्याचारों को उजागर कर दिया है, जिससे परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → ब्रजेश पाठक के बयान से भड़के सपाई, मुलायम सिंह पर टिप्पणी को…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *