मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

रागी, ज्वार और बाजरा में कौन सा अनाज है सबसे ज्यादा हेल्दी? एक्सपर्ट से जानें

रागी, ज्वार और बाजरा में कौन सा अनाज है सबसे ज्यादा हेल्दी? एक्सपर्ट से जानें

रागी, ज्वार और बाजरा – ये तीनों ही मिलेट्स के समूह में आते हैं और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। हालांकि, इनके पोषण मूल्य अलग-अलग होते हैं और हर अनाज का अपना विशेष महत्व है। नई दिल्ली स्थित आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की प्रमुख डाइटीशियन डॉ. गिन्नी कालरा बता रही हैं कि इन तीनों में से कौन सा अनाज किस स्थिति में अधिक फायदेमंद है।

रागी – हड्डियों के लिए बेस्ट

रागी कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला अनाज है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है। इसके अलावा, अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रागी को अपनी डाइट में शामिल करें। यह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह लैक्टेशन को बढ़ाने में मदद करता है।

ज्वार – पाचन और दिल के लिए फायदेमंद

ज्वार फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। ज्वार खाने से हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और यह ग्लूटेन-फ्री होने के कारण एलर्जी से बचाव में भी सहायक है।

बाजरा – आयरन और ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत

बाजरा आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जिससे शरीर में खून की कमी (एनीमिया) दूर होती है और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। यह ठंड के मौसम में शरीर को गर्म बनाए रखने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है।

तो कौन सा अनाज सबसे ज्यादा हेल्दी?

 हड्डियों की मजबूती के लिए रागी सबसे अच्छा है।
 डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्वार का सेवन फायदेमंद रहेगा।
 खून की कमी और शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए बाजरा बेहतरीन विकल्प है।
 वजन घटाने के लिए रागी और ज्वार दोनों फायदेमंद माने जाते हैं।

सेहतमंद रहने के लिए किसी एक अनाज पर निर्भर रहने की बजाय तीनों अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें। ये सभी पोषक तत्वों से भरपूर हैं और अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, इसलिए संतुलित आहार के रूप में इनका सेवन सबसे सही विकल्प है।

Share
अगला लेख → स्ट्रेस और टेंशन को भगाएं, बाबा रामदेव से सीखें खुश और स्वस्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *