मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी,निर्दोष नहीं होगा परेशान – बृजेश पाठक

अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी,निर्दोष नहीं होगा परेशान – बृजेश पाठक

लखनऊ – गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से विपक्षी दल लगातार एन्काउंटर पर सवाल उठा रहे है साथ ही ब्राह्मणो के ऊपर ज्यादती पर भी सरकार को घेरने का काम कर रहे है,इस पर जवाब देते हुए प्रदेश के न्याय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेश पाठक ने कहा है कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व अन्य पार्टियों ने ब्राह्मणों को समय समय पर अपमानित किया है। इन इन दलों के सत्ता में रहते हुए इन्होने ब्राह्मणों का ही नहीं, बल्कि पूरे हिन्‍दू समाज का अपमान किया है।

विकास दुबे के एनकांउटर में मारे जाने के बाद राज्य में ब्राह्मणों की उपेक्षा को लेकर सियासत गर्म होने लगी है। विपक्षी दलों के हमलों का जवाब देने के लिए गुरुवार को प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक ने सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सारी राजनीति एमवाई अर्थात मुसलमानों और यादवों के गठजोड़ का नारा देकर की जाती थी। ब्राह्मणों को तो साथ लेने का प्रयास इस पार्टी ने कभी भी नहीं किया। जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो चुनाव शुरू होते ही जनेऊधारी ब्राह्मण बनकर राहुल गांधी को मंदिर-मंदिर भटकते हर किसी ने देखा है और चुनाव खत्‍म होते ही वो सबकुछ कैसे भूल जाते हैं, यह सबको मालूम है। कांग्रेस ने सत्‍यदेव त्रिपाठी व स्‍व.रामकृष्‍ण द्विवेदी जैसे अपने वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं का अपमान किया। भारतीय जनता पार्टी को ब्राह्मणों का समर्थन पार्टी के गठन के पहले दिन से ही रहा है। अपनी बौखलाहट में ये पार्टियां एक अनावश्‍यक मुद्दे को भड़काने का प्रयास कर रही हैं, जिसमें वो कभी भी सफल नहीं हो पाएंगी।

Share
अगला लेख → देश में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख पार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *