मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

IML T20: इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी सचिन तेंदुलकर की इंडिया मास्टर्स, फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

IML T20: इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी सचिन तेंदुलकर की इंडिया मास्टर्स, फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML T20) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में टीम ने 22 फरवरी को खेले गए अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका मास्टर्स को 4 रनों से हराकर अंकतालिका में खाता खोला। अब भारत की यह दिग्गजों की टीम 25 फरवरी को इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी, जिसकी अगुवाई पूर्व इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन कर रहे हैं। यह रोमांचक भिड़ंत नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में शाम 7:30 बजे से शुरू होगी, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

फ्री में ऐसे देखें इंडिया मास्टर्स बनाम इंग्लैंड मास्टर्स मैच

इस हाई-वोल्टेज टी20 मुकाबले को भारतीय दर्शक कलर सिनेप्लेक्स और कलर सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स चैनल पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध होगी, जहां दर्शकों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री का आनंद मिलेगा।

पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

डीवाई पाटिल स्टेडियम में अब तक खेले गए दोनों मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में फैंस को इस मैच में भी एक बड़े स्कोर वाले मुकाबले की उम्मीद होगी।

इंडिया मास्टर्स टीम स्क्वाड:

सचिन तेंदुलकर (कप्तान), अंबाती रायडु (विकेटकीपर), सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत सिंह मान, नमन ओझा, शाहबाज नदीम, विनय कुमार, धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा, पवन नेगी।

इंग्लैंड मास्टर्स टीम स्क्वाड:

इयोन मोर्गन (कप्तान), फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), केविन पीटरसन, इयान बेल, डैरेन मैडी, टिम एम्ब्रोस, दिमित्री मास्कारेनहास, टिम ब्रेसनन, मोंटी पनेसर, स्टुअर्ट मीकर, बॉयड रैनकिन, क्रिस स्कोफील्ड, क्रिस ट्रेमलेट, रयान साइडबॉटम, स्टीवन फिन।

इस मुकाबले में सभी की नजरें एक बार फिर से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर टिकी होंगी, जिनसे फैंस एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया मास्टर्स इस मैच में जीत की लय बरकरार रख पाती है या नहीं।

Share
अगला लेख → AUS vs SA: ड्रीम 11 टीम बनाने से पहले जानें ये जरूरी टिप्स, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *