मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भारत-पाकिस्तान मैच में सट्टा लगाने से हुआ नुकसान, युवक ने की आत्महत्या

भारत-पाकिस्तान मैच में सट्टा लगाने से हुआ नुकसान, युवक ने की आत्महत्या

मुजफ्फरपुर में एक युवक ने ऑनलाइन सट्टे में नुकसान होने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना माड़ीपुर रामजी रोड की है, जहां 25 वर्षीय रंजन कुमार ने रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सट्टा लगाया था। हार के कारण मानसिक तनाव में आकर उसने खुद को फांसी लगा ली।

मां ने देखा बेटे को फंदे से लटका

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जब उसकी मां नीलम देवी काम निपटाकर घर लौटीं, तो बेटे को फंदे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत गमछे का फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

छह महीने से ऑनलाइन सट्टे में लिप्त था युवक

रंजन के ममेरे भाई राकेश कुमार ने बताया कि वह एक दवा दुकान में सेल्समैन का काम करता था। पिछले छह महीनों से वह ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था और इसके लिए दोस्तों से कर्ज भी ले चुका था। कई बार घर से भी पैसे लेकर सट्टे में लगा देता था। रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच में भी उसने सट्टा खेला और हार गया, जिससे निराश होकर उसने यह कदम उठा लिया।

आखिरी बार मां से मांगे थे पैसे

रात में रंजन ने अपनी मां से एक हजार रुपये मांगे थे, लेकिन मां के पास पैसे नहीं थे। इससे वह तनाव में आ गया। अगले दिन सुबह उसे गैस सिलेंडर लाने के लिए एक हजार रुपये दिए गए। वह घर से निकला और करीब 10 बजे लौट आया। उस समय बड़ा भाई चंदन काम पर जा चुका था और मां भी बाहर थीं। दोपहर में जब मां वापस आईं, तो उसे फंदे से लटका पाया।

पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, सट्टे के कई ऐप मिले

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। मौके पर पहुंचे अपर थानेदार साकेत कुमार और दारोगा सुदर्शन कुमार ने छानबीन शुरू की। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

रंजन का मोबाइल जब्त कर उसकी जांच की गई, जिसमें कई सट्टा ऐप इंस्टॉल मिले। पुलिस कॉल डिटेल की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने आखिरी बार किससे बात की और किन-किन लोगों के संपर्क में था। यह भी जांच की जा रही है कि उस पर कर्ज को लेकर कोई दबाव तो नहीं था।पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → माँ ने अपने तीन बच्चों को पहले चबूतरे पर पटका और फिर कुएं मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *