बढ़ते वजन से परेशान हैं? प्याज का रस कर सकता है कमाल, जानें इसके फायदे
आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। गलत खानपान, व्यस्त जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण लोग तेजी से वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। यदि आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने खानपान पर ध्यान दें और रोजाना कम से कम आधे घंटे व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इसके साथ ही, अपने आहार में प्याज को भी शामिल करें।
प्याज वजन घटाने में कैसे मदद करता है?
बहुत कम लोग जानते हैं कि प्याज मोटापा कम करने में भी सहायक होता है। यह घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो इसे एक बेहतरीन प्रीबायोटिक फूड बनाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं और शरीर में अनावश्यक चर्बी के जमाव को रोकते हैं। प्याज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं।
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, 160 ग्राम कटे हुए प्याज में लगभग 64 कैलोरी, 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.7 ग्राम फाइबर, 1.76 ग्राम प्रोटीन, 6.78 ग्राम शुगर, विटामिन C, विटामिन B-6 और मैंगनीज मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें कैल्शियम, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट क्वेरसेटिन और सल्फर भी होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं और फैट बर्न करने में मदद करते हैं।
वजन घटाने के लिए कब और कैसे करें प्याज का सेवन?
1. प्याज का रस पीना
- सबसे पहले प्याज को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और उसका रस निकाल लें।
- इस रस को रातभर फ्रिज में रखें।
- सुबह उठकर एक बड़े कप में 3 कप पानी उबालें।
- जब पानी अच्छी तरह उबल जाए, तो इसमें प्याज का रस डालकर मिला लें।
- इस मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें और फिर इसे खाली पेट पिएं।
- नियमित रूप से ऐसा करने से कुछ ही दिनों में वजन कम होने लगेगा।
2. सलाद के रूप में सेवन
यदि आप प्याज के रस का सेवन नहीं करना चाहते, तो इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। कच्चा प्याज सलाद में शामिल करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और चयापचय (मेटाबॉलिज्म) तेज होता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
3. प्याज की चाय पीना
वजन घटाने के लिए प्याज की चाय भी एक बेहतरीन उपाय हो सकती है। प्याज की चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करती है और फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करती है।
प्याज केवल स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि वजन घटाने में भी उपयोगी है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो प्याज का रस, प्याज की चाय या सलाद के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही, हेल्दी डाइट और नियमित व्यायाम को अपनाकर आप तेजी से अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।