मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow : ममता के ‘मृत्युकुंभ’ बयान पर भड़का विश्व हिंदू रक्षा परिषद, पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग

Lucknow : ममता के ‘मृत्युकुंभ’ बयान पर भड़का विश्व हिंदू रक्षा परिषद, पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘मृत्युकुंभ’ बयान को लेकर लखनऊ में मंगलवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विशाल खंड 2 कार्यालय से लेकर विपुल खंड चौराहा, अंबेडकर चौराहा होते हुए 1090 चौराहे तक मार्च किया और ममता बनर्जी का पुतला दहन किया।

इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने की। उन्होंने ममता बनर्जी पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। गोपाल राय ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार पूरी तरह सनातन विरोधी हो चुकी है और हिंदू समाज को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है और सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर गहरा विरोध जताते हुए कहा कि उनके इस बयान से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस दौरान गोपाल राय ने केंद्र सरकार से मांग की कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ताकि वहां सनातन धर्म और हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें हिंदू विरोधी करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ममता बनर्जी ने अपने बयान को वापस नहीं लिया और हिंदू समाज से माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा

इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, कुलदीप मिश्रा, सुरेश चंद्र दुबे, हिमांशु धवल, सुमित सिंह, कुशाग्र अग्रवाल, सिद्धांत सिंह, सय्यद हुसैन रिजवी, योगी सेवक संजय सिंह, ओमकार राजपूत, बिट्टू त्यागी, देवेंद्र सिंह चौहान, आशीष कुमार राय, शिवम सिंह राणा, तपस्वी तिवारी, रमेश प्रधान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह प्रदर्शन हिंदू समाज की नाराजगी को प्रकट करने और ममता बनर्जी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने के उद्देश्य से किया गया। प्रदर्शनकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो आंदोलन और व्यापक होगा

Share
अगला लेख → प्रीति जिंटा पर फैलाई गई झूठी अफवाह, एक्ट्रेस ने लगाई फटकार …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *