मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली, ‘गुंडा टैक्स’ न देने पर ऑटो चालक से मारपीट

लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली, ‘गुंडा टैक्स’ न देने पर ऑटो चालक से मारपीट

राजधानी लखनऊ में इन दिनों अवैध वसूली के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला चारबाग रेलवे स्टेशन का है, जहां गुंडा टैक्स न देने पर एक ऑटो चालक के साथ दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की।

गुंडा टैक्स न देने पर दबंगों का हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहराइच निवासी सतीश तिवारी चारबाग रेलवे स्टेशन के पास ऑटो रिक्शा चलाकर अपनी जीविका चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी की देर रात जब वे स्टेशन के बाहर थे, तभी कुछ दबंगों ने उनसे गुंडा टैक्स के नाम पर अवैध वसूली करने की कोशिश की।

पीड़ित के अनुसार, शिवम कुमार रावत उर्फ श्यामू अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ वहां आया और कहा कि रोजाना 210 रुपये गुंडा टैक्स देना होगा, वरना अंजाम गंभीर होगा। जब सतीश ने अवैध वसूली का विरोध किया और पैसे देने से इनकार कर दिया, तो दबंगों ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया और फिर बेरहमी से मारपीट की।

दबंगों ने की लूट, धमकी देकर फरार हुए

मारपीट के दौरान जब पीड़ित ने शोर मचाने की कोशिश की, तो शिवम रावत ने उसकी जेब से 2,240 रुपये निकाल लिए और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सतीश ने बताया कि यह लोग पेशेवर अपराधी हैं, जो रोजाना इस तरह की अवैध वसूली और गुंडागर्दी में लिप्त रहते हैं।

पुलिस ने मामले को किया नजरअंदाज?

इस घटना के बाद 24 फरवरी को सतीश ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसके बयान को तोड़-मरोड़कर एक नई शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सीएम योगी से न्याय की गुहार

पीड़ित ऑटो चालक सतीश तिवारी का कहना है कि अगर जल्द ही पुलिस द्वारा इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग करेंगे।

इस घटना ने एक बार फिर लखनऊ में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह दिखाता है कि अवैध वसूली करने वाले किस तरह खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

Share This
अगला लेख → हरदोई जेल से 17 महीने बाद रिहा हुए अब्दुल्ला आजम खान, रामपुर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun