मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
रांची में छात्रों का हंगामा! विधानसभा के पास लाठीचार्ज, वाटर कैनन से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस

रचिन रवींद्र का धमाका, तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास!

रचिन रवींद्र का धमाका, तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास!

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड और भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों ने अपने-अपने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है और अब 2 मार्च को ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड के इस बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे एक बड़ा कारण रचिन रवींद्र का शानदार फॉर्म भी है। हाल के दिनों में रचिन अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींच रहे हैं।

रचिन रवींद्र ने बनाया खास रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में धमाकेदार शतक जड़ा। चोट के कारण पहले मैच में बाहर रहने के बाद उन्होंने वापसी करते हुए 105 गेंदों में 112 रनों की शानदार पारी खेली। इस शतक के साथ ही रचिन ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

रचिन अब 25 साल की उम्र तक ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।

25 साल की उम्र तक ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज:

  • 4 शतक – रचिन रवींद्र (14 पारियों में)
  • 3 शतक – सचिन तेंदुलकर (16 पारियों में)
  • 2 शतक – उपुल थरंगा (22 पारियों में)

वनडे फॉर्मेट में रचिन रवींद्र का प्रदर्शन

अगर वनडे क्रिकेट में उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो रचिन रवींद्र ने अब तक 30 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43.28 की औसत से 1042 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 109.63 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 123 रन का है।

अब 2 मार्च को जब न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ उतरेगी, तो सभी की निगाहें रचिन रवींद्र पर होंगी। भारतीय गेंदबाजों के सामने वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Share This
टैग: #sports #sports news
अगला लेख → शुभमन गिल ने आईसीसी रैंकिंग में मचाया धमाल, विराट कोहली ने भ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,542 +43 (+0.05%)
निफ्टी 24,584 +13 (+0.05%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun