मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

सपा में एंट्री लेंगे खेसारी लाल यादव ? अखिलेश यादव संग बैठक के बाद चर्चा जोरों पर

सपा में एंट्री लेंगे खेसारी लाल यादव ? अखिलेश यादव संग बैठक के बाद चर्चा जोरों पर

बुधवार को भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस भेंट की एक तस्वीर अखिलेश यादव ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा की, जिसमें दोनों गर्मजोशी से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में खेसारी लाल मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ अखिलेश यादव ने लिखा, “कलाकार अपनी कला के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाने की ताकत रखता है। सत्ता में बैठे लोगों का कर्तव्य है कि वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करें।”

अखिलेश यादव के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल ने भी अपने एक्स हैंडल पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “अखिलेश भैया, आपकी सोच हर कलाकार के लिए प्रेरणादायक है। आपके विचारों से मैं पूरी तरह सहमत हूं। कलाकारों और समाज के हित में हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा।”

राजनीतिक अटकलों को मिला बल

इस मुलाकात के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या खेसारी लाल आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे? हालांकि, इस संबंध में न तो सपा और न ही खेसारी लाल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

पहले भी हो चुकी है मुलाकात

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल और अखिलेश यादव मिले हों। इससे पहले भी दोनों कई बार एक-दूसरे से मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा, खेसारी लाल को बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के साथ भी कई मौकों पर देखा गया है। वह भोजपुरी फिल्मों के प्रचार-प्रसार और बिहार के लोगों के हितों को लेकर अक्सर अपनी बात रखते रहे हैं।

Share
अगला लेख → चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना कि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *