मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नींद की कमी से परेशान? स्वामी रामदेव की योग थेरेपी अपनाएं और चैन की नींद लें

नींद की कमी से परेशान? स्वामी रामदेव की योग थेरेपी अपनाएं और चैन की नींद लें

क्या आप एआई स्मार्ट बेड के बारे में जानते हैं? यह न केवल आपकी सेहत की निगरानी करता है, बल्कि आपके सोने के तरीके के अनुसार खुद को एडजस्ट भी करता है। यह बेड आपके मूवमेंट को सेंस करके सही पोजीशन सेट करता है, आपकी बॉडी के हिसाब से मैट्रेस का तापमान नियंत्रित करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। यही वजह है कि बड़े होटल अब अपने मेहमानों को बेहतरीन नींद का अनुभव देने के लिए ऐसे स्मार्ट बेड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्या है स्लीप टूरिज्म?

जिस तरह लोग नई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए यात्रा करते हैं, ठीक वैसे ही अब बेहतर नींद के लिए भी लोग खास जगहों की ओर रुख कर रहे हैं। इसे ही स्लीप टूरिज्म कहा जाता है। बदलती जीवनशैली के कारण दुनिया भर में लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। शोध बताते हैं कि दुनियाभर में लगभग 2.5 अरब लोग अनिद्रा (इनसोम्निया) से जूझ रहे हैं, जिनमें से 20 करोड़ लोग अकेले भारत में हैं। जापान के बाद भारत में सबसे ज्यादा नींद से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

यही वजह है कि यूरोप, अमेरिका और एशियाई देशों में कई होटल और एयरपोर्ट्स में एआई संचालित रूम, स्मार्ट बेड, हाईटेक मैट्रेस और साउंडप्रूफ कमरे बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बिना किसी शोरगुल के शांति और सुकून से सोने का अवसर मिले। इन होटलों में माहौल को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि लोग नेचुरोपैथी सेंटर या आयुर्वेदिक थेरेपी सेंटर जैसी अनुभूति करें और अच्छी नींद ले सकें।

नींद के लिए लोग खर्च कर रहे हैं पैसे

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब बड़ी संख्या में लोग सिर्फ गहरी और सुकूनभरी नींद पाने के लिए यात्रा कर रहे हैं और इस पर पैसे खर्च कर रहे हैं। स्लीप टूरिज्म अब एक नई ट्रेंड बन चुका है, लेकिन इंडिया टीवी के दर्शकों को महंगे होटल में जाकर नींद खरीदने की जरूरत नहीं। बस अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करें, सही खानपान अपनाएं और स्वामी रामदेव के योग एवं आयुर्वेदिक उपायों से बिना दवा लिए अच्छी नींद पाएं

अनिद्रा (इनसोम्निया) के दुष्प्रभाव

  • मोटापा
  • थकान और कमजोरी
  • चिड़चिड़ापन और मानसिक तनाव
  • डायबिटीज का खतरा
  • दिल की बीमारियां
  • इम्यूनिटी कमजोर होना

बेहतर नींद पाने के लिए क्या करें?

 संतुलित और हल्का भोजन करें
 ज्यादा तले-भुने और भारी भोजन से बचें
 दिनभर में कम से कम 5-6 लीटर पानी पिएं
 नियमित रूप से योग और वर्कआउट करें
 रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें

अगर आप भी बिना किसी स्लीपिंग पिल्स के अच्छी नींद चाहते हैं, तो इन उपायों को अपनाएं और अपनी दिनचर्या को संतुलित करें।

Share
टैग: #health #Health news
अगला लेख → अभिषेक बनर्जी ने ममता बनर्जी से मतभेद की अटकलों पर तोड़ी चुप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *