मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

महाशिवरात्रि पर मंदिर दर्शन के दौरान दोस्तों में हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

महाशिवरात्रि पर मंदिर दर्शन के दौरान दोस्तों में हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

बिहार के दरभंगा जिले में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज डीएमसीएच में जारी है। यह घटना बुधवार रात बहेड़ी थाना क्षेत्र के मट्ठारही गांव में हुई।

महाशिवरात्रि के दर्शन के बाद हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के मौके पर कुछ दोस्त कुशेश्वरस्थान और कारू बाबा स्थान के दर्शन के लिए गए थे। वहीं, किसी बात को लेकर उनके बीच बहस छिड़ गई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।

मृत युवक की पहचान मट्ठारही गांव के रहने वाले रामबालक यादव के 25 वर्षीय बेटे राजा यादव के रूप में हुई है, जिसे पेट में गोली मारी गई थी। वहीं, घायल युवक सचित कुमार है, जो उसी गांव के देवशगुन यादव का बेटा है। उसे बांह में गोली लगी है।

रात के खाने के बाद तीनों दोस्त साथ निकले

बुधवार को राजा यादव अपनी स्कॉर्पियो से दो दोस्तों के साथ घूमकर घर लौटा था। उसने अपने घर पर सचित कुमार के साथ खाना खाया, जिसके बाद एक अन्य दोस्त मणिकांत यादव के बुलाने पर तीनों साथ में बाहर निकले। इसी दौरान मणिकांत से किसी बात पर विवाद हो गया और गुस्से में उसने गोली चला दी। गोली लगने से राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचित घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना प्रभारी वरुण कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मणिकांत यादव को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए सूचना दे दी गई है।

Share
अगला लेख → दिल्ली में सनसनीखेज वारदात , पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *