मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP में योगी कैबिनेट विस्तार के संकेत , नए चेहरों को मिलेगा मौका

UP में योगी कैबिनेट विस्तार के संकेत , नए चेहरों को मिलेगा मौका

महाकुंभ की विदाई के साथ ही अब उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरणों को नए सिरे से गढ़ने की तैयारी शुरू हो गई है। मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं तेज हो गई हैं।

जल्द मिल सकते हैं नए चेहरे, जातीय समीकरणों का रखा जाएगा ध्यान

अगले दस दिनों के भीतर योगी मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन को साधते हुए करीब चार नए चेहरों को शामिल किए जाने की चर्चा है। इसका खाका बिहार सरकार के हालिया विस्तार की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। साथ ही, वे मंत्री जिन्होंने अपने खराब प्रदर्शन के चलते पार्टी की साख को नुकसान पहुंचाया है, उनकी मंत्रिमंडल से विदाई के भी संकेत मिल रहे हैं। कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की संभावना है, वहीं 75 वर्ष की आयु पार कर चुके नेताओं को विश्राम दिया जा सकता है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य स्तर से मिले फीडबैक के आधार पर अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें पश्चिमी यूपी से अधिक प्रतिनिधित्व देने की योजना भी शामिल है।

भाजपा की रणनीति – मिशन 2027 पर फोकस

नए चेहरों को शामिल करने का मकसद पार्टी कार्यकर्ताओं को यह संदेश देना भी है कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं की जाएगी। हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 10 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिनमें प्रतिष्ठित मिल्कीपुर सीट भी शामिल है। ऐसे में उन विधायकों को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की प्रबल संभावना है, जिन्होंने विपक्ष के मजबूत गढ़ों में जीत हासिल कर भाजपा को मजबूती दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की सूची जल्द होगी जारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जल्द ही नए चेहरे की ताजपोशी की जा सकती है। संगठन और सरकार से जुड़े कई बड़े नाम इस दौड़ में शामिल हैं, जिससे सियासी चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी के साथ भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची भी जल्द ही जारी होने वाली है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और महाकुंभ के चलते यह प्रक्रिया कुछ धीमी हो गई थी, लेकिन अब सूची जारी करने में कोई अड़चन नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक बिंदुओं पर विचार कर निर्णय लिया जा चुका है और अब सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी है, जहां समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलता है। पार्टी महिलाओं, अनुसूचित जातियों और अन्य वर्गों के लिए समान अवसर प्रदान करती आई है और आगे भी इसी सिद्धांत पर काम करेगी।

Share
अगला लेख → क्या भारत को अमेरिका के नए नागरिकता कानून में मिलेगी छूट? ट्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *