मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 411 अंक और निफ्टी 112 अंक लुढ़ककर खुला

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 411 अंक और निफ्टी 112 अंक लुढ़ककर खुला

    शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। बीएसई सेंसेक्स 410.66 अंकों की गिरावट के साथ 74,201.77 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 111.65 अंकों की गिरावट के साथ 22,433.40 पर पहुंच गया। बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों बाद गिरावट और तेज हो गई, जिससे सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 73,843.07 और निफ्टी 22,313.95 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया।

    गुरुवार को शेयर बाजार ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन शुक्रवार को सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 48 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे, जबकि केवल 2 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में दिखे।

    गुरुवार को सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयरों में दर्ज की गई, जो 2.48% नीचे खुले। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.19%, एनटीपीसी 2.01%, टाटा स्टील 1.77%, टेक महिंद्रा 1.52% और मारुति सुजुकी 1.51% की गिरावट के साथ खुले।

    अन्य प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट

    हफ्ते और महीने के अंतिम कारोबारी दिन टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, पावरग्रिड, जोमैटो, अडाणी पोर्ट्स, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी गिरावट के साथ खुले।इस गिरावट के चलते निवेशकों की चिंता बढ़ गई है और बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।हफ्ते और महीने के अंतिम कारोबारी दिन टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, पावरग्रिड, जोमैटो, अडाणी पोर्ट्स, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी गिरावट के साथ खुले।

    Share
    अगला लेख → पत्नी ने कंपनी से 174 करोड़ चुराए, पति ने उसके बॉस का किया अ…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *