मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

गांव की सादगी भरी कहानी ने ऑस्कर में रचा इतिहास, दुनिया भर की फिल्में रह गईं पीछे

गांव की सादगी भरी कहानी ने ऑस्कर में रचा इतिहास, दुनिया भर की फिल्में रह गईं पीछे

सिनेमा की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड, ऑस्कर 2025, अब शुरू होने ही वाला है। अमेरिकी समय के अनुसार, यह अवॉर्ड सेरेमनी 2 मार्च की शाम 7 बजे आयोजित होगी, जबकि भारत में इसे 3 मार्च की सुबह 5:30 बजे से देखा जा सकेगा। दुनियाभर के कलाकार इस अवॉर्ड शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भारत की फीचर फिल्में इस बार रेस से बाहर
इस साल भारत की कोई भी फीचर फिल्म ऑस्कर में नामांकित नहीं हुई है। भारत की आधिकारिक एंट्री ‘लापता लेडीज’ को अवॉर्ड की दौड़ से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, भारत की शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ अभी भी मुकाबले में बनी हुई है और देश को इससे बड़ी उम्मीदें हैं। इससे पहले भी भारतीय शॉर्ट फिल्मों ने ऑस्कर में शानदार प्रदर्शन किया है।

जब भारतीय गांव की कहानी ने जीता था ऑस्कर
2019 में भारत की पृष्ठभूमि पर बनी एक शॉर्ट फिल्म ‘पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म का निर्देशन ईरानी मूल की फिल्ममेकर रायका जैस्तोबाची (Rayka Zehtabchi) ने किया था। फिल्म भारतीय गांव की लड़कियों की समस्याओं पर केंद्रित थी, खासकर माहवारी के दौरान स्वच्छता से जुड़ी परेशानियों और समाज में व्याप्त वर्जनाओं को उजागर करती थी। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे कई लड़कियों को पीरियड्स के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ती है या सामाजिक बंधनों का शिकार होना पड़ता है। यह फिल्म 2018 में बनी थी और अगले ही साल ऑस्कर जीतने में कामयाब रही थी।

कहां और कैसे देख सकते हैं ऑस्कर 2025?
ऑस्कर 2025 को लेकर काफी चर्चा रही है। हॉलीवुड हिल में लगी आग के कारण इसे कुछ समय के लिए टालने की भी खबरें आई थीं, लेकिन अब यह तय समय पर आयोजित होगा। भारत में दर्शक इस अवॉर्ड शो को 3 मार्च की सुबह 5:30 बजे से हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत की शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ इस साल ऑस्कर जीतने में सफल होती है या नहीं। सभी की निगाहें इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड सेरेमनी पर टिकी हुई हैं!

Share
अगला लेख → नारियल पानी पीने से कौन-कौन सी बीमारियां ठीक हो सकती हैं ? स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *