मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

रश्मिका मंदाना पर कांग्रेस विधायक रवि कुमार गनीगा का गुस्सा , कहा- अहंकार दिखा रही हैं

रश्मिका मंदाना पर कांग्रेस विधायक रवि कुमार गनीगा का गुस्सा , कहा- अहंकार दिखा रही हैं

फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने विकी कौशल के साथ स्क्रीन शेयर की है। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन इसी बीच कर्नाटक के मांड्या विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रवि कुमार गनीगा रश्मिका पर भड़कते नजर आए हैं।

दरअसल, मामला बेंगलुरु में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा हुआ है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार उस समय नाराज हो गए जब उद्घाटन समारोह में फिल्मी सितारों की उपस्थिति बहुत कम रही। इसी को लेकर विधायक रवि कुमार गनीगा ने भी रश्मिका पर नाराजगी जताई और डी.के. शिवकुमार का समर्थन किया।

विधायक रवि कुमार गनीगा ने रश्मिका पर क्यों जताई नाराजगी?

रवि कुमार गनीगा ने कहा कि रश्मिका मंदाना को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से की थी, लेकिन अब वह कन्नड़ सिनेमा को नजरअंदाज कर रही हैं।

विधायक ने आगे कहा, “मेरे एक साथी विधायक रश्मिका के घर तक गए थे और उन्हें आमंत्रित करने के लिए कई पत्र भी लिखे थे। लेकिन उन्होंने अहंकार दिखाया और समारोह में शामिल नहीं हुईं। रश्मिका कर्नाटक में पली-बढ़ी हैं, फिर भी वह कन्नड़ इंडस्ट्री को तवज्जो नहीं दे रही हैं।”रवि कुमार गनीगा ने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह अनुरोध करेंगे कि फिल्म इंडस्ट्री को दी जाने वाली सब्सिडी की समीक्षा की जाए।

‘छावा’ की सफलता और रश्मिका का करियर ग्राफ

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी का किरदार निभाया है, जबकि विकी कौशल संभाजी महाराज के किरदार में नजर आए हैं। दर्शकों को यह ऐतिहासिक ड्रामा काफी पसंद आ रहा है।

इससे पहले, दिसंबर 2024 में रश्मिका की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज हुई थी, जिसने वर्ल्डवाइड 1850 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया था।फिलहाल, जहां एक तरफ रश्मिका की फिल्में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को नजरअंदाज करने के आरोप भी लग रहे हैं।

Share
अगला लेख → क्या आलिया भट्ट फिर बनेंगी वरुण धवन की 'दुल्हनिया' ? फैंस की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *