मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

डायबिटीज कंट्रोल करना है तो खाने से पहले और बाद में अपनाएं ये जरूरी आदतें

डायबिटीज कंट्रोल करना है तो खाने से पहले और बाद में अपनाएं ये जरूरी आदतें

आजकल खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान की वजह से डायबिटीज तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इस बीमारी में पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन कम या बंद कर देता है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर अनियंत्रित हो जाता है। मधुमेह के मरीजों को कभी ब्लड शुगर लेवल बढ़ने तो कभी घटने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

डॉक्टर हमेशा डायबिटीज से ग्रसित लोगों को सलाह देते हैं कि वे खाने से पहले और खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल को नियमित रूप से जांचते रहें। लेकिन कई लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि ब्लड शुगर चेक करने का सही समय क्या है और इसे किस तरह चेक करना चाहिए। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए।

फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल का मतलब होता है बिना कुछ खाए ब्लड शुगर चेक करना। अगर कोई व्यक्ति 8 घंटे तक कुछ भी नहीं खाता है, तो उसके ब्लड शुगर का सामान्य स्तर 70-99 mg/dl के बीच होना चाहिए।

अगर आपने 8 घंटे तक कुछ नहीं खाया और आपका ब्लड शुगर लेवल 130 mg/dl या उससे अधिक है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। ऐसे में खाने से पहले ब्लड शुगर चेक करना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि यह पता चल सके कि ब्लड शुगर का स्तर कितना नियंत्रित है।

खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

सिर्फ खाने से पहले ही नहीं, बल्कि खाने के बाद भी ब्लड शुगर चेक करना जरूरी होता है। भोजन करने के 2 घंटे बाद ब्लड शुगर की जांच करें।

 स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल 130-140 mg/dl के बीच रहता है।
 डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dl तक पहुंच सकता है।
अगर ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dl से अधिक हो जाता है, तो यह सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

इसलिए खाने के बाद भी ब्लड शुगर चेक करना बहुत जरूरी है, ताकि पता चल सके कि भोजन का प्रभाव आपके शुगर लेवल पर कितना पड़ रहा है।

ब्लड शुगर लेवल कैसे करें चेक?

मधुमेह के मरीज अपने ब्लड शुगर की नियमित निगरानी खुद भी कर सकते हैं। इसके लिए ब्लड शुगर टेस्ट मशीन (ग्लूकोमीटर) का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे आसानी से ऑनलाइन या किसी मेडिकल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा, लैब टेस्ट कराकर भी ब्लड शुगर की जांच करवाई जा सकती है, लेकिन रोजाना लैब जाना संभव नहीं होता। इसलिए बेहतर होगा कि डायबिटीज मरीज घर पर ही ब्लड शुगर जांचने के लिए मशीन का उपयोग करें।

डायबिटीज एक क्रॉनिक बीमारी है, लेकिन सही देखभाल और नियमित ब्लड शुगर मॉनिटरिंग से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। खाने से पहले और खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल की जांच करना बहुत जरूरी है, ताकि शुगर लेवल को सही बनाए रखा जा सके और गंभीर जटिलताओं से बचा जा सके।

Share This
अगला लेख → तनाव और चिंता से राहत के लिए जटामांसी है रामबाण, जानें उपयोग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun