मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

योग और ध्यान से मोनालिसा को मिली नई ऊर्जा, फिल्मों के लिए कर रही हैं खास तैयारी

योग और ध्यान से मोनालिसा को मिली नई ऊर्जा, फिल्मों के लिए कर रही हैं खास तैयारी

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैले, जिससे वे रातों-रात सेंसेशन बन गईं। अब मोनालिसा फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं और अपनी पहली फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा हैं, जिन्होंने हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी आगामी फिल्म को लेकर अपनी तैयारियों का खुलासा किया।

वीडियो में मोनालिसा ने बताया कि वे डांस और एक्टिंग सीखने में जुटी हुई हैं और साथ ही योग और ध्यान का अभ्यास भी कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपनी फिल्म के लिए पूरी मेहनत कर रही हूं। धीरे-धीरे खुद को निखारने की कोशिश कर रही हूं और पढ़ाई-लिखाई भी सीख रही हूं।” निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी मोनालिसा की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने काम को लेकर गंभीर हैं और हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हैं।

मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं और एक साधारण परिवार से आती हैं। बीते दिनों वे अपने परिवार के लिए महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने पहुंची थीं। वहीं किसी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए, जिससे वे देखते ही देखते मशहूर हो गईं। लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े, जिससे परेशान होकर वे घर लौट आईं। उनकी लोकप्रियता देखकर निर्देशक सनोज मिश्रा खुद उनके घर पहुंचे और उन्हें अपनी फिल्म में काम देने का फैसला किया। अब मोनालिसा जल्द ही ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आएंगी, जिसके लिए वे पूरी मेहनत कर रही हैं।

Share
अगला लेख → सुनीता अहूजा को गोविंदा जैसा पति नहीं, बल्कि बेटा चाहिए, यह …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *