मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

शूटिंग के दौरान बेहोश हुई मशहूर एक्ट्रेस, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के सेट से वीडियो वायरल!

शूटिंग के दौरान बेहोश हुई मशहूर एक्ट्रेस, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के सेट से वीडियो वायरल!

‘बिग बॉस 17’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में तहलका मचाने के बाद अब आयशा खान को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिल गया है। वह जल्द ही कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में लीड रोल में नजर आएंगी। यह उनके करियर की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी, जहां वह मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपना जलवा बिखेरेंगी।

इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आयशा फिल्म की शूटिंग के दौरान बेहोश होती नजर आ रही हैं। यह घटना भोपाल के डीबी मॉल में शूटिंग के दौरान हुई, जहां उनकी टीम तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आई। वीडियो में दिख रहा है कि आयशा को कुर्सी पर बैठाया गया, और उनकी टीम उनकी देखभाल करती नजर आई।

‘किस किस को प्यार करूं 2’ की शूटिंग जारी

कपिल शर्मा ने जनवरी 2025 में फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ की शूटिंग शुरू की थी। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई ‘किस किस को प्यार करूं’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

पहली फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था, जिसमें कपिल शर्मा, अरबाज खान, वरुण शर्मा, एली अवराम, सुप्रिया पाठक, मनोज जोशी सहित कई सितारे नजर आए थे। अब सीक्वल का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं और इसे रतन जैन और गणेश जैन के प्रोडक्शन हाउस वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत बनाया जा रहा है।

टीवी से फिल्मों तक आयशा खान का सफर

आयशा खान इन दिनों टीवी शो ‘दिल को रफू कर ले’ में भी नजर आ रही हैं, जिसे रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाता ड्रामा ने बनाया है। इस शो में करण वी ग्रोवर, कीर्ति चौधरी, निर्मल ऋषि और चिराग खत्री जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

‘बिग बॉस 17’ से चर्चा में आईं आयशा अब टीवी के बाद फिल्मी दुनिया में बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैंस उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → ऑस्ट्रेलिया में छाई इस बॉलीवुड फिल्म की धूम, जीता बेस्ट फिल्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *