मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

फैटी लिवर का बढ़ता खतरा: 50 करोड़ लोगों पर मंडरा रहा संकट, योग कर सकता है मदद

फैटी लिवर का बढ़ता खतरा: 50 करोड़ लोगों पर मंडरा रहा संकट, योग कर सकता है मदद

अगर आप हफ्ते में सिर्फ 2 से 2.5 घंटे योगिक जॉगिंग करें, तो आपका लिवर पूरी तरह से हेल्दी रह सकता है। एशियन पैसिफिक एसोसिएशन की हालिया स्टडी के अनुसार, हफ्ते में 2.5 से 4 घंटे साइकिलिंग या जॉगिंग करने से फैटी लिवर का खतरा 30% तक कम हो सकता है।

फैटी लिवर: सिर्फ शराब पीने वालों की नहीं, सभी की समस्या

एक आम मिथ यह है कि फैटी लिवर सिर्फ एल्कोहल पीने वालों को होता है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। आजकल यह बीमारी शराब न पीने वालों में भी तेजी से बढ़ रही है। खराब लाइफस्टाइल, तला-भुना, जंक फूड और सैचुरेटेड फूड के अधिक सेवन से यह समस्या गंभीर रूप ले रही है।

फैटी लिवर के लक्षण

  • भूख कम लगना
  • इनडाइजेशन
  • पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन
  • लगातार थकावट
  • उल्टी आना

फैटी लिवर से बढ़ने वाली बीमारियाँ

  • डायबिटीज
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • हाई कोलेस्ट्रॉल
  • हार्ट प्रॉब्लम
  • सिरोसिस
  • लिवर कैंसर
  • मोटापा
  • थायरॉइड
  • स्लीप एप्निया

लिवर का महत्व

  • शरीर का सबसे बड़ा ग्लैंड (लगभग 1.5 किलोग्राम वजन)
  • पोषक तत्वों का भंडार
  • शरीर को डिटॉक्स करने की क्षमता

फैटी लिवर के मुख्य कारण

  • अधिक तला-भुना खाना
  • मसालेदार भोजन
  • अधिक फैट और जंक फूड
  • रिफाइंड शुगर और एल्कोहल

लिवर के कार्य

  • एंजाइम्स बनाना
  • रक्त को शुद्ध करना
  • शरीर से टॉक्सिन्स निकालना
  • कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण
  • पाचन सुधारना
  • प्रोटीन उत्पादन
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना

फैटी लिवर से बचने के लिए क्या न खाएँ?

  • सैचुरेटेड फैट
  • अधिक नमक
  • अधिक मीठा
  • प्रोसेस्ड फूड
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
  • एल्कोहल

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएँ?

  • मौसमी फल
  • साबुत अनाज
  • कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स

स्वस्थ लिवर के लिए जीवनशैली में बदलाव

  • कम उम्र से ही लिवर का ख्याल रखें
  • शाकाहार अपनाएँ
  • प्लांट-बेस्ड फूड का सेवन करें
  • नियमित योग और एक्सरसाइज करें

फैटी लिवर एक गंभीर समस्या है, लेकिन सही खान-पान, योगिक जॉगिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इसे रोका जा सकता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान दिया जाए, तो लिवर सिरोसिस और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है।

Share
अगला लेख → भिगोए हुए या उबले चने: कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानिए सेहत के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *