मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

मशहूर शेफ संजीव कपूर बने Celebrity MasterChef के मेंटर, कंटेस्टेंट्स को सिखाएंगे खास कुकिंग टिप्स!

मशहूर शेफ संजीव कपूर बने Celebrity MasterChef के मेंटर, कंटेस्टेंट्स को सिखाएंगे खास कुकिंग टिप्स!

सोनी लिव के पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो Celebrity MasterChef का सफर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, और जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, शो में रोमांच बढ़ता जा रहा है। इस बार शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, क्योंकि मशहूर शेफ संजीव कपूर गेस्ट जज के रूप में शामिल होने जा रहे हैं।

इस खबर की पुष्टि फराह खान के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने संजीव कपूर, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार के साथ एक फोटो शेयर की। फराह ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया –
“खुशनुमा लोगों के साथ मेरी खुशहाल जगह…!”
हालांकि, उन्होंने ज्यादा डिटेल्स नहीं दीं, लेकिन फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह Celebrity MasterChef के फिनाले एपिसोड की तस्वीर हो सकती है।

अब सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की होगी असली परीक्षा!

अब तक शो में कई जाने-माने गेस्ट शेफ्स आ चुके हैं, जिन्होंने सेलिब्रिटी कुक्स के लिए अलग-अलग चुनौतियां पेश की हैं। इन गेस्ट शेफ्स में शेफ कुणाल कपूर, शेफ पूजा ढींगरा और शेफ रोमी गिल जैसे दिग्गज शामिल थे। अब शेफ संजीव कपूर के आने से सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के लिए कुकिंग का स्तर और भी मुश्किल होने वाला है।

फिनाले से पहले बचे ये 8 कंटेस्टेंट्स:

  1. गौरव खन्ना
  2. निक्की तंबोली
  3. अर्चना गौतम
  4. तेजस्वी प्रकाश
  5. उषा नाडकर्णी
  6. राजीव अदातिया
  7. फैसल शेख
  8. दीपिका कक्कड़ (हालांकि, वह हेल्थ इश्यू के कारण शो छोड़ चुकी हैं)

हिना खान भी देंगी सरप्राइज एंट्री!

फिनाले से पहले एक और खास एपिसोड में एक्ट्रेस हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ नजर आएंगी। वे यहां अपनी शादी के मेन्यू को फाइनल करने के लिए आएंगे। इस दौरान सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स ‘लड़के वाले’ और ‘लड़की वाले’ टीम में बंटकर मजेदार मुकाबला करेंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि शेफ संजीव कपूर अपनी स्पेशल एंट्री के साथ कौन-सा चैलेंज लेकर आते हैं और कौन-सा सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट इसे सफलतापूर्वक पार कर पाता है!

Share
अगला लेख → अब नहीं झेलनी पड़ेगी जोड़ों में दर्द की समस्या, यह डिटॉक्स व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *