मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूक्रेन का मॉस्को पर बड़ा हमला नाकाम, रूस ने बनाई रणनीति

यूक्रेन का मॉस्को पर बड़ा हमला नाकाम, रूस ने बनाई रणनीति

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है, जिसमें दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इसी बीच, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह रूस की राजधानी पर किए जा रहे हमले के दौरान कम से कम 60 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया गया। हाल के दिनों में यूक्रेन की ओर से रूस पर किया गया यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।

मॉस्को के हवाई अड्डों पर लगी रोक

सोबयानिन ने बताया कि मॉस्को क्षेत्र के रामेंस्की और दोमोदेदोवो जिलों में कुल 11 ड्रोनों को निष्क्रिय कर दिया गया। हालांकि, बाकी ड्रोन कहां गिराए गए, इसकी जानकारी उन्होंने साझा नहीं की। बस इतना बताया कि वे “मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे।” सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉस्को के दो प्रमुख हवाई अड्डों, दोमोदेदोवो और ज़ुकोवस्की, में उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा है। हाल के महीनों में मॉस्को पर हुआ यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है, और खास बात यह है कि यह ऐसे समय में हुआ जब सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेन के बीच वार्ता होने वाली है।

रूस की जवाबी कार्रवाई

दूसरी ओर, रूस और यूक्रेन के इस युद्ध में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। यूक्रेनी सेना और रूसी युद्ध ब्लॉगर्स ने दावा किया है कि रूस की विशेष सैन्य इकाइयों ने एक अनोखी रणनीति अपनाई। बताया जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने एक गैस पाइपलाइन के भीतर कई किलोमीटर तक पैदल यात्रा की, ताकि वे कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना पर पीछे से हमला कर सकें। इस हमले को रूस की एक प्रमुख सैन्य रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह भी है कि इस अभियान में रूस के सहयोगी देश उत्तर कोरिया के कुछ सैनिकों ने भी भाग लिया।

Share
अगला लेख → दिल्ली पुलिस ने होली से पहले अवैध शराब फैक्ट्री पर मारा छापा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *