मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

क्या शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद प्रेग्नेंट हैं? पाकिस्तानी अभिनेत्री के वीडियो ने बढ़ाई अटकलें

क्या शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद प्रेग्नेंट हैं? पाकिस्तानी अभिनेत्री के वीडियो ने बढ़ाई अटकलें

    इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पूर्व पति और पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर चर्चाओं में हैं। जनवरी 2024 में सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली थी, जो उनकी तीसरी शादी थी। इस निकाह को लेकर दोनों अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की थी। अब एक बार फिर सना जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलों को हवा दे दी है।

    वायरल वीडियो ने बढ़ाई प्रेग्नेंसी की चर्चाएं

    सना जावेद हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेता फहाद मुस्तफा के रमज़ान स्पेशल शो ‘जीतो पाकिस्तान’ में बतौर मेहमान शामिल हुई थीं। इसी शो के एक वीडियो में, जहां कुछ कंटेस्टेंट्स को खाना खाते हुए देखा गया, वहां सना जावेद का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

    वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही सना ने खाना देखा, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ती नजर आई। उन्होंने अजीब तरह से रिएक्ट किया और थोड़ा पीछे हट गईं। उनके हाव-भाव देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वे प्रेग्नेंट हो सकती हैं और उनका पहला ट्राइमेस्टर चल रहा है। हालांकि, अभी तक सना जावेद या शोएब मलिक की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    यूजर्स ने दिए मिले-जुले रिएक्शन

    सना के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

    • एक यूजर ने लिखा, “लगता है सना जल्द मां बनने वाली हैं।
    • दूसरे ने कमेंट किया, “शायद वे प्रेग्नेंट हैं और उनकी तबीयत खराब हो रही है।
    • वहीं, कुछ लोगों ने इस पर सहमति नहीं जताई और कहा कि हो सकता है उनकी तबीयत खराब हो या वे सिर्फ खाने को देखकर अनकंफर्टेबल महसूस कर रही हों।
    • कुछ ने ये भी कहा कि सना ने खाने का अपमान किया है, जो सही नहीं है।

    सना जावेद का एक्टिंग करियर

    सना जावेद पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई हिट टीवी सीरियल्स में काम किया है, जिनमें ‘खानी’, ‘डर खुदा से’, ‘ऐ मुश्त ए खाक’, ‘डंक’, ‘काला डोरियां’ और ‘सुकून’ जैसे शो शामिल हैं।

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सना जावेद और शोएब मलिक इस अफवाह पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

    Share
    अगला लेख → रणबीर कपूर बनाम इस सुपरस्टार! ‘AK vs RK’ को लेकर आलिया भट्ट …

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *